#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज पावन जन्माष्टमी का शुभ आयोजन है। मैं इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करते हैं और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते है उन सबको मैं आज के पावन तिथि की… https://t.co/LIAG4ldEor pic.twitter.com/taB1QoBIAd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
सीएम योगी ने कहा कि “सनातन का ध्वज दुनिया का मार्गदर्शन करता रहेगा, लेकिन हमें बांटने वाली शक्तियों से सावधान रहना होगा।” यह दौरा उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल का 38वां मथुरा भ्रमण रहा, जो मथुरा के विकास को उनकी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान मिलने का संकेत है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट पर दीपदान का आयोजन किया गया। गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान यमुना महारानी की पूजा की गई और 5252 दीपों से विश्राम घाट जगमगा उठा। दृश्य इतना मनोहरी था कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Mathura's Shri Krishna Janmabhoomi Temple on the occassion of Shri Krishna Janmashtami pic.twitter.com/aVseRZoQXZ
— ANI (@ANI) August 16, 2025
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में विशेष मंगला आरती की जाती है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। इस बार 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे आरती का आयोजन होगा।
अष्टमी तिथि: 15 अगस्त रात 11:49 से 16 अगस्त रात 09:34 तक| चंद्रोदय: 16 अगस्त रात 10:46 बजे| रोहिणी नक्षत्र: 17 अगस्त सुबह 04:38 से 18 अगस्त तड़के 03:17 तक| बता दें कि इस भव्य आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को प्रबल किया बल्कि मथुरा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी और सशक्त किया।
यह भी पढ़ें-
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को विधानसभा में राजकीय सम्मान!
