25 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियामथुरा-वृंदावन और बरसाना विकास योजना पर जन्माष्टमी पर बोले योगी​!

मथुरा-वृंदावन और बरसाना विकास योजना पर जन्माष्टमी पर बोले योगी​!

ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ा जाएगा ताकि यह क्षेत्र द्वापर युग की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर सके। 

Google News Follow

Related

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन, बरसाना और ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ा जाएगा ताकि यह क्षेत्र द्वापर युग की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर सके।
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन और पूजन के बाद सीएम योगी ने कहा कि, ‘ब्रजभूमि की पौराणिक मान्यता को बहाल करने के लिए मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को विशेष तीर्थ रूप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करेंगे।’ उन्होंने बताया कि अकेले ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ₹30 हजार करोड़ की नई कार्ययोजना लाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर ₹645 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या राम मंदिर ने देश-विदेश में आध्यात्मिक पहचान बनाई है, वैसे ही ब्रज क्षेत्र भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाएगा।
बरसाना में रोपवे का सफल संचालन योगी आदित्यनाथ ने जोर दिया कि यमुना मैया की अविरलता और निर्मलता के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बरसाना में रोपवे का सफल संचालन बुजुर्गों और असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सुविधा लेकर आया है, जो विकास का सीधा लाभ है।
यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रही सरकार सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा आज स्नान और आचमन योग्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, 2019 के प्रयागराज कुम्भ में 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी। उसी तरह, डबल इंजन सरकार यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।’
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि गोवंश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निराश्रित गायों की सेवा करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की समृद्ध परंपरा और विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास को गति दी जाएगी।
सज्जनों के संरक्षण और दुष्टों के संहार के लिए श्रीकृष्ण का अवतार सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का जिक्र करते हुए कहा कि उनका अवतार सज्जनों के संरक्षण और दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। उन्होंने युद्ध भूमि को धर्मभूमि में बदल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘श्रीकृष्ण की निष्काम कर्म की प्रेरणा हमें ताकत देती है। जब तक यह प्रेरणा हमारे बीच है, कोई हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता।’
 
यह भी पढ़ें-​ 

‘भारत गौमूत्र पर चर्चा कर रहा है’, सपा विधायक पल्लवी पटेल के बिगड़े बोल​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,103फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें