29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनिया'भारत गौमूत्र पर चर्चा कर रहा है', सपा विधायक पल्लवी पटेल के...

‘भारत गौमूत्र पर चर्चा कर रहा है’, सपा विधायक पल्लवी पटेल के बिगड़े बोल​!

'जापान ने गौतम बुद्ध के विचारों से विकास किया, हम वो देश हैं जिसकी धरती पर जिसके कण-कण में गौतम बुद्ध व्याप्त है। वो देश आज गाय,गौमूत्र के नाम पर विकास की बात कर रहा है।' 

Google News Follow

Related

यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने गौतम बुद्ध का नाम लेकर कहा कि भारत आज भी ‘गौमूत्र’ जैसे विषयों पर उलझा है, जबकि अन्य देश विकास और शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं। उनके इस बयान ने विधानसभा में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी हंगामा हो गया।
कई लोग पल्लवी पटेल के बयान को हिंदू विरोधी करार दे रहे हैं। उनका यह बयान शिक्षा, विकास और वैज्ञानिक सोच पर ध्यान दिलाने की कोशिश तो है, लेकिन लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं के खिलाफ भी माना।
​सपा विधायक ने कहा कि ‘जापान ने गौतम बुद्ध के विचारों से विकास किया, हम वो देश हैं जिसकी धरती पर जिसके कण-कण में गौतम बुद्ध व्याप्त है। वो देश आज गाय,गौमूत्र के नाम पर विकास की बात कर रहा है।’
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने विधानसभा में विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्‍युमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा पर कहा, ‘2047 के विजन की बात हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश हो या देश, यह तभी विकसित कहलाएगा जब संविधान में निहित सामाजिक न्याय को स्थापित किया जाएगा। यही इस देश का मूल आधार है।
पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लोगों के हक और अधिकार सुनिश्चित किए बिना केवल जातिवार जनगणना की घोषणा से सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता।’​ 
पल्लवी पटेल ने आबादी के अनुसार भागीदारी और विकास के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक विकास का कोई ठोस मसौदा तैयार नहीं हुआ है। पटेल ने जोर देते हुए कहा कि वे एक ऐसा देश चाहते हैं, जहां भेदभाव से ऊपर उठकर हर नागरिक को संसाधनों पर समान अधिकार मिले।
उन्होंने वंचित वर्ग के लोगों को उनकी मान्यताओं और जरूरतों के अनुसार समान अवसर देने पर भी जोर दिया, ताकि देश आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विकसित हो सके।​ 
 
यह भी पढ़ें-

किश्तवाड़ त्रासदी: “…20 जेसीबी हैं लेकिन सिर्फ़ दो ही काम कर रही हैं।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें