28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाPrayagraj: योगी का गरजा बुलडोजर, ​​आरोपी​ का​ ​अवैध निर्माण ​ध्वस्त​ ​

Prayagraj: योगी का गरजा बुलडोजर, ​​आरोपी​ का​ ​अवैध निर्माण ​ध्वस्त​ ​

हिंसा मामले में ​अवैध निर्माण करने के आरोप में ​मुख्य आरोपी पर ​उक्त कार्रवाई की गई है​|​ ​इससे​​ पहले जावेद के घर के बाहर पीडीएस की ओर से नोटिस चिपकाया गया था​|​

Google News Follow
गत दिनों यूपी के कई जिलों में भड़की हिंसा को लेकर दोषियों के अवैध संपत्तियों पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया| इसी क्रम में प्रयागराज हिंसा मामले में मुख्य आरोपी वेलफेर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव जावेद अहमद अका जावेद पंप के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया| यह कार्रवाई रविवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीएस) ने की ओर से की गयी|
 
​​उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिनों भड़की हिंसा मामले में ​शासन- प्रशासन की ओर से बड़ी ​कार्रवाई जारी है​|​​ पुलिस ने ​इस​ मामले में 95 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है​|​​ वहीं, हिंसा मामले में ​अवैध निर्माण करने के आरोप में ​मुख्य आरोपी पर ​उक्त कार्रवाई की गई है​|​ ​इससे​​ पहले जावेद के घर के बाहर पीडीएस की ओर से नोटिस चिपकाया गया था​|​
​ बता दें कि जावेद अहमद अका जावेद पंप के अवैध संपत्ति को लेकर ​प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा चिपकाए गए नोटिस में कहा गया था कि विकास प्राधिकरण ​के​ बगैर ​अनुमति​ के भूतल और प्रथम तल ​का​ ​निर्माण कराया गया है​|​​ प्राधिकरण ने अपने कारण बताओं नोटिस यह कहा कि इस दौरान ​​आपके तरफ से कोई सुनवाई के तिथि को आया​, जिसके कारण 25 मई को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था​|​ ​
गौरतलब है कि नोटिस चिपकाने के बावजूद ​जावेद​ पंप की ओर से​ घर खाली नहीं किया था​|​ इसके बाद पीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और घर से लोगों को बाहर निकाल कर अवैध निर्माण पर तोड़क कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया| इस दौरान विभाग की ओर से सुरक्षा की दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस बल तैनात किया गया था| 
​यह भी पढ़ें-​

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें