29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाआप गुजरात से हैं,कब राष्ट्रपति बनेंगे? इतना सुनते ही ठहाके मारकर हंस...

आप गुजरात से हैं,कब राष्ट्रपति बनेंगे? इतना सुनते ही ठहाके मारकर हंस पड़े पीएम मोदी,जानें

Google News Follow

मुंबई। दस साल की बच्ची अनीशा बुधवार को संसद पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। अनीशा अहमदनगर के सांसद डॉक्टर सुजय विखे पाटिल की बेटी हैं और महाराष्ट्र के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल की पोती हैं। वो पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी। अनीशा पाटिल को उनके मां-बाप इस बात के लिए समझाते रहे कि प्रधानमंत्री का व्यस्त शेड्यूल होता है और वो शायद आपको मिलने का समय न दे सकें। जब मां-बाप ने नहीं सुनी तो छोटी बच्ची ने अपने पिता के लैपटॉप से लॉगइन कर प्रधानमंत्री को एक ई-मेल भेजा…मेल में अनीशा ने लिखा, हैलो सर, मैं हूं अनीशा और मैं सच में आकर आपसे मिलना चाहती हूं।

जब जवाब आया तो बच्चे की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, ‘दौड़ के चली आओ बेटा (जल्दी करें)’, जब विखे पाटिल परिवार संसद पहुंचा तो पीएम मोदी का पहला सवाल था कि अनीशा कहां है? अनीशा की पीएम मोदी से मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली, पीएम ने उन्हें चॉकलेट दी. अनीशा के मन में प्रधानमंत्री को लेकर जितने भी सवाल थे उन्होंने वो सारे पूछ डाले. अनीशा ने पूछा क्या आप यहां बैठते हो? क्या यह आपका ऑफिस है? कितना बड़ा ऑफिस है? जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा परमानेंट ऑफिस नहीं है। मैं आपसे मिलने आया था क्योंकि आप यहां आई थीं।

जब पीएम मोदी जवाब दे ही रहे थे कि अनीशा ने फिर पूछा, क्या आप गुजरात से हैं? आप कब राष्ट्रपति बनेंगे। इस पर पीएम मोदी जोर-जोर से हंसने लगे। दस साल की अनीशा पीएम मोदी से कई महीनों से मिलना चाहती थी,एक मेल ने पीएम मोदी से उनकी मुलाकात करवा दी। संसद के व्यस्त समय में पीएम मोदी ने एक बच्ची की छोटी सी इच्छा भी समय निकालकर पूरी कर दी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें