30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनिया'ऑपरेशन सिंदूर' आपने मिटा दिए आतंक के गढ़, देश को आप पर...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आपने मिटा दिए आतंक के गढ़, देश को आप पर गर्व है: मोदी​!

हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।

Google News Follow
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “वे (आतंकवादी) कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वह हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया।

नौ आतंकी ठिकाने बर्बाद कर दिए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा – तबाही। भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा – विनाश और महाविनाश।”

उन्होंने कहा, “जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें।

हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।”

उन्होंने कहा, “भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी की भी धरती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था – ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं’। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है। इसीलिए जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में। निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में। ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई थीं। लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती हैं।”

यह भी पढ़ें-

‘तिरंगा यात्रा’ में सेना के शौर्य को सलाम किया जाएगा: दिलीप जायसवाल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें