25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमलाइफ़स्टाइलचियासीड्स सेवन के फायदे अनेक, हृदय मजबूत तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर...

चियासीड्स सेवन के फायदे अनेक, हृदय मजबूत तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

Google News Follow

Related

पोषण का पावरहाउस कहे जाने वाले चियासिड्स हृदय रोगों से बचाव कर दिल को स्वस्थ रखता है। फाइबर, ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर यह बीज वजन घटाने में मददगार और पाचन सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताता है।

मंत्रालय के अनुसार, छोटे-छोटे काले दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में चियासीड्स में मौजूद होते हैं। यह फैटी एसिड्स शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे धमनियों में ब्लॉकेज से बचा जा सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को भी स्थिर रखने में सहायक है। इनमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है।

रोजाना 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। इसका इस्तेमाल बहुत आसान है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है। दही, स्मूदी, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी खाया जाता है। ये दाने पानी में भिगोने पर जेल जैसा बन जाते हैं, जो पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।इनमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखते हैं।

यह भी पढ़ें:

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, कंज्यूमर और एनर्जी स्टॉक्स में खरीदारी!

उधमपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी, अब तक दो आतंकवादी ढेर!

बाल प्रेम, इलाज-पढ़ाई हेतु तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हैं सीएम योगी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें