28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमलाइफ़स्टाइलअनुशासन में छिपी है सेहत की 'आजादी', अपनाएं हेल्दी आदतें

अनुशासन में छिपी है सेहत की ‘आजादी’, अपनाएं हेल्दी आदतें

Google News Follow

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने स्वास्थ्य और आत्म-अनुशासन को ‘आजादी’ से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। मंत्रालय के अनुसार, सेहत के लिए ‘आजादी’ का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति स्वच्छंद हो, बल्कि यह अनुशासन है कि वह अपने शरीर के लिए जो सही है, वही चुने।

इसके लिए समय पर सोना, मौसमी और ताजा भोजन करना, नियमित व्यायाम और ध्यान जैसी आदतें अपनाकर ही व्यक्ति खुद को बीमारियों, सुस्ती और कमजोरी से मुक्त कर सकता है।

आयुष मंत्रालय ने बताया, आत्म-अनुशासन कोई बंधन नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान का सबसे ऊंचा रूप है। यह शॉर्ट-टर्म खुशी के बजाय लॉन्ग-टर्म स्वास्थ्य और ताकत को प्राथमिकता देने की बात करता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रोसेस्ड फूड के बजाय मौसमी सब्जियां-फल चुनें, आराम करने के बजाय सक्रिय रहें, बिना सोचे-समझे खाने के बजाय सोच-समझकर भोजन करें और देर रात जागने के बजाय जल्दी सोने की आदत डालें।

इस संदेश के साथ पूछा, “इस साल आप कौन सी एक हेल्दी आदत को अपनाने के लिए खुद को अनुशासित कर रहे हैं?” मंत्रालय का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। ऐसे में लोगों को प्रेरित करते हुए बताया कि छोटे-छोटे अनुशासित कदम से स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकता है। यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और आम जनता के लिए है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे बदलाव लाकर बड़े और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार, अच्छी सेहत की नींव सही पोषण और छोटी-छोटी दैनिक आदतों पर टिकी होती है। मौसमी और स्थानीय खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें, नियमित समय पर भोजन करें और गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आता है।

संतुलित भोजन स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। पारंपरिक खानपान अपनाएं और भोजन में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां तथा साबुत अनाज जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का जरूर शामिल करें। ये स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलते हैं और प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

मंत्रालय की सलाह है कि फल-सब्जियां अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें। खाना उबालकर, भाप में पकाकर या ग्रिल करके बनाएं। ताजा भोजन चुनें और तले-भुने, ज्यादा चीनी-नमक वाले तथा जंक फूड से दूर रहें।

नियमित समय पर खाना सबसे जरूरी है। ज्यादा न खाएं, खाते समय मोबाइल या टीवी से दूर रहें। पर्याप्त गुनगुना पानी पिएं और भोजन के बाद थोड़ा आराम करें। ये आसान बदलाव लंबे समय तक टिकाऊ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करते हैं। इन्हें दिनचर्या में शामिल कर सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

अंतरिक्ष मिशन में साहस के लिए शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से हुए सम्मानित

भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता: यूरोपीय कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 40%

विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें