29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमलाइफ़स्टाइलक्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल...

क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें

अक्सर लोगों को पूरे दिन सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हुए आपने देखा होगा। इसका एक बड़ा कारण हो सकता है शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया।

Google News Follow

Related

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करके इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है और दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है। स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। जब आयरन कम होता है तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और युवा इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आहार में गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आदि को शामिल करें।

इन खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में आयरन का स्तर सुधरता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला के साथ आयरन वाले भोजन लें, क्योंकि विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। सही खान-पान से आप दिनभर फुर्तीले और स्वस्थ रह सकते हैं।

गुड़ आयरन का सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत है। रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में आयरन की अच्छी मात्रा मिलती है। इसे चने या मूंगफली के साथ खाने से फायदा और बढ़ जाता है। काले चने, मसूर दाल, उड़द दाल और राजमा में भरपूर आयरन होता है। इन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करें।

पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इन्हें सलाद, सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं। मूंगफली न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आयरन का अच्छा स्रोत भी है। भुनी हुई मूंगफली या मूंगफली की चटनी रोजाना थोड़ी मात्रा में लें।

तिल में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे चटनी, लड्डू या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी के साथ ही कई लाभ मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:

“मोजतबा को सर्वोच्च नेता मत बनाओ!” अली खामेनेई ने वसीयत में ऐसा क्यों लिखा था?

एंटीलिया बम स्केयर केस में सचिन वाझे ने मांगी रिहाई

पश्चिम एशिया युद्ध संकट के बीच भारत ने वैकल्पिक मार्गों से एलपीजी-एलएनजी आपूर्ति की सुनिश्चित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें