गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी

गुड खाने से पाचन स्वास्थ्य में होता है विशेष सुधार

गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी

हमारे देश में गुड़ को प्राकृतिक मिठाई के रूप में पहचान मिली हुई है। गुड़ न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए देखा होगा। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। दरअसल गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है, जो रक्त से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने तक में लाभकारी हो सकता है। आइए जानते है गुड खाने के फायदे।  

गुड पाचन स्वास्थ्य में लाभकारी- आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ने ही जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुड़ खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। गुड़ में मौजूद फाइबर की मात्रा। शोधकर्ताओं ने कहा कि गुड़ पाचन को ठीक रखने के साथ ही कब्ज रोकने की प्रक्रिया को आसान बनाने में आपके लिए सहायक हो सकता है। वहीं घरेलू उपाय के तौर पर भी वर्षों से खाने के बाद गुड़ खाने की आदत को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है। 

लिवर से विषाक्तता को कम करना- गुड़ का सेवन करने से लिवर को स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिलता है। देसी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी गुड़ का दही के साथ सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व, शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। गुड़ के नियमित सेवन की आदत पाचन अंगों के लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। 

डायबिटीज में गुड़ का सेवन फायदेमंद?- गुड़ का सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है, हालांकि यह रिफाइंड शुगर की जगह मीठे का विकल्प हो सकता है, पर गुड़ के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि मधुमेह में गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। दरअसल गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, ऐसे में इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है।   

गुड का सेवन वजन कम करने में मददगार- गुड़ खाना वजन कम करने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे वजन कम करने के लिए जरूरी माना जाता है। दरअसल गुड यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मददगार है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ खाना पाचन में सुधार करने के साथ वजन को नियंत्रित रखने में विशेष लाभकारी होता है। 

आंखों की कमजोरी में फायदेमंद- जिन लोगों को आंखों की रौशनी से सम्बंधित समस्याएं होती है उनके लिए गुड़ खाना बहुत लाभकारी है। यह आंखों की कमजोरी को दूर कर आंखों की रौशनी को बढ़ाने में कारगर है।

हड्डियों को बनाए मजबूत- गुड में कई प्रकार के पोषक तत्वों के साथ ही कैल्शियम और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूती देता है। खासकर बढ़ती उम्र के बच्चों की हड्डियों में मजबूती के लिए गुड़ खाना बेहद जरूरी है।

ये भी देखें 

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे!

Exit mobile version