31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमलाइफ़स्टाइलजिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल

जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल

सेहत के लिए अनगिनत फायदे

Google News Follow

Related

आजकल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग सामान्य चावल की जगह पौष्टिक विकल्प तलाश रहे हैं। इन्हीं में से एक है काला नमक चावल। यह बेहद पौष्टिक, सुगंधित और स्वादिष्ट चावल है जो कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस चावल को ‘बुद्धा राइस’ या इसे ‘महात्मा बुद्ध का महाप्रसाद’ भी कहा जाता है।

इस चावल की खासियत यह है कि यह न सिर्फ पौष्टिक बल्कि स्वादिष्ट भी है। इसमें प्राकृतिक सुगंध होती है, जिससे खाना और भी स्वादिष्ट बन जाता है। इसे दाल, सब्जी, सलाद के साथ खाया जा सकता है। इसकी खिचड़ी भी सेहतमंद होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक जीवनशैली में पौष्टिक अनाजों को अपनी थाली में शामिल करना जरूरी है। काला नमक चावल सामान्य सफेद चावल का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, किसी भी नए खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह अवश्य लें।

काला नमक चावल में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर समेत अन्य पोषक तत्व भी इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। काला नमक चावल डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। इससे डायबिटीज के मरीज आसानी से अपना खान-पान संतुलित रख सकते हैं।

इस चावल के नियमित सेवन से वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। काला नमक चावल पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह कब्ज जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी है। आयरन और जिंक जैसे तत्व शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इससे हृदय संबंधी जोखिम कम होते हैं। काला नमक चावल बच्चों और महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। आयरन की भरपूर मात्रा एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या को दूर करने में सहायक है। जिंक इम्युनिटी बढ़ाता है और प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला—सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ना मौलिक अधिकार नहीं

भारतीय सेना ने जारी की 7 पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों की सूची

AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की आशंका

एक साथ सभी के फोन बजे, मोबाइल पर आया अलर्ट! आखिर मामला क्या है?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें