28 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमलाइफ़स्टाइलगेहूं-बेसन से बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल चिला, ये है विधि

गेहूं-बेसन से बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल चिला, ये है विधि

Google News Follow

Related

सर्दियों में खानपान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर न हो और एनर्जी बनी रहे, इसका भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में नाश्ता स्वादिष्ट हो और सेहत से भरपूर भी, इसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक खास रेसिपी वेजिटेबल चिला की साझा की।

गेहूं के आटे और बेसन के साथ ताजी सब्जियों से बना यह चिला न सिर्फ जायकेदार है, बल्कि पोषण का खजाना भी है। बच्चों के लिए यह नाश्ता और भी खास है। यह एनर्जी तो देता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह चिला फोलेट और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्त्रोत है। फोलेट दिमागी विकास और खून की कमी को दूर करता है, जबकि मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है। यह रेसिपी बनाने में आसान और बच्चों का पसंदीदा है। इसे स्कूल टिफिन में भी शामिल किया जा सकता है। सर्दियों में यह चिला शरीर को गर्मी और ताकत देता है।

इसके लाभ को गिनाते हुए बनाने की विधि और किन-किन सामग्री की जरूरत होगी, इसके बारे में भी जानकारी दी। 2 या 3 चिला बनाने के लिए गेहूं का आटा, 100 ग्राम बेसन 50 ग्राम, टमाटर 100 ग्राम बारीक कटा, पालक 100 ग्राम बारीक कटा, प्याज 100 ग्राम बारीक कटा, हरा धनिया 50 ग्राम बारीक कटा, तेल 50 मिली, हल्दी पाउडर, नमक, आवश्यकतानुसार और पानी आवश्यकतानुसार।

मंत्रालय ने बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी दी। इसके लिए सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा और बेसन डालकर मिलाएं। इसमें कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया डालें। हल्दी पाउडर, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। नॉन-स्टिक तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं। एक करछुल घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं। इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल छिड़कें और दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद गरमा गरम परोसें । इसके साथ दही या हरी चटनी भी शामिल कर सकते हैं।

पालक और हरा धनिया से मिलने वाला फोलेट बच्चों के दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है। गेहूं और बेसन में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियां मजबूत करता है और थकान दूर करता है। सब्जियां पाचन सुधारती हैं और कब्ज से बचाती हैं।

यह भी पढ़ें:

12 राज्यों में मतदाता सूची का SIR जारी, 95 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे

राणा दग्गुबाती की सट्टेबाजी ऐप मामले में एसआईटी द्वारा पूछताछ !

प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला व्यक्ति घर पर ही छापता था नकली नोट, 2 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया

नई वीडिओ: मोबाइल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दिल्ली बम धमाकों के आरोपी डॉ. उमर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,711फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें