30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमलाइफ़स्टाइलजोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से...

जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक

Google News Follow

Related

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जंक फूड का बढ़ता सेवन, अधिक तेल-मसाले, तनाव और पर्याप्त नींद की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इनसे शरीर में धीरे-धीरे सूजन (इन्फ्लेमेशन) बढ़ने लगती है, जो आगे चलकर जोड़ों में दर्द, लगातार थकान, पाचन संबंधी दिक्कतें और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते शरीर को अंदर से साफ और संतुलित रखा जाए, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।

हमारे घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें जैसे लहसुन, अदरक, काली मिर्च और नींबू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि शरीर के लिए किसी दवा से कम भी नहीं हैं। इन सबको मिलाकर एक आसान सा टॉनिक बनाया जा सकता है जो शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है।

लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। ये शरीर में बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। अदरक शरीर को गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, तो अदरक काफी फायदेमंद है।

वहीं, काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमी गंदगी को निकालने में मदद करती है। नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

इन सबको मिलाकर एक ड्रिंक बनाना बहुत आसान है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा कुटा हुआ अदरक, 1-2 लहसुन की कलियां और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें।

हालांकि ये कोई जादुई इलाज नहीं है जो एक दिन में असर दिखा दे। अगर आप इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीते हैं और साथ में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो धीरे-धीरे आपको फर्क महसूस होने लगेगा। शरीर हल्का लगेगा, थकान कम होगी और पाचन भी बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:

दो विधायकों की हत्या का आरोपी सुरेश समेत नौ नक्सलियों का आत्मसमर्पण

प्रियंका चतुर्वेदी का सरकार पर हमला, विदेश नीति और सुरक्षा मुद्दों पर उठाए सवाल!

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर, 19,800 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,177फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें