24 C
Mumbai
Saturday, December 27, 2025
होमलाइफ़स्टाइलगर्मियों में रहना है स्वस्थ तो ऐसी होनी चाहिए आपकी प्लानिंग

गर्मियों में रहना है स्वस्थ तो ऐसी होनी चाहिए आपकी प्लानिंग

गर्मी में न सिर्फ वातावरण, बल्कि शरीर का तापमान भी बढ़ता है।

Google News Follow

Related

फरवरी माह से ही भारत में कई शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण शरीर में जलन है। इसमें कुछ ही दिनों में मुंबई का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। यह अलर्ट मुंबई के साथ-साथ कोंकण के लिए भी जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में दोपहर में नागरिकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय गर्मी का प्रकोप केरल में भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में गर्मी का यही हाल है। केरल राज्य प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा हो रहा है। इससे हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ने की संभावना है। इसके चलते नागरिकों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने मार्च से मई तक लू की चेतावनी जारी की है। इस बीच, तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इतनी जल्दी गर्मी की शुरुआत के साथ, प्रभाव भी गंभीर होने की उम्मीद है।हालांकि इस समस्या से निजात के लिए यहां कुछ सरल उपाय बताए जा रहे हैं कि कैसे नागरिक इस बढ़ते तापमान में अपनी उचित देखभाल कर सकते हैं। हम आपके लिए आज पोषण गाइड लेकर आए हैं, जिससे आपको समझ आएगा कि गर्मियों में आपको अपने आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

गर्मियों से बचने के लिए क्या करें-

धूप से सुरक्षा – गर्मी में सबसे महत्वपूर्ण और पहला टिप्स तो यही है कि आप धूप में निकलते वक्त सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में जाने से बचें। अगर बाहर जाना ही पड़े तो शरीर को पूरी तरह से ढंककर, कच्चा प्याज साथ में रखकर ही बाहर निकलें। कैप, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

पेय पदार्थ ज्यादा लें – गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, नीबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें, इनसे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा।

हल्के-फुल्के कपड़े पहने- गर्मी में कूल रहने के लिए आप हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें, हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। इस मौसम में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप जैसे पतले और हलके कपड़े पहनें, जिनमें हवा आसानी से जा सके।

शारीरिक श्रम कम करें – गर्मियों में बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम से पसीने के रूप में पानी और मिनरल्स अधिक मात्रा में उत्सर्जित होते हैं। इससे शरीर में पानी और खनिज लवणों की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में चयापचय दरें प्रभावित होती है।

गर्मियों में क्या न खाएं

तले, मसालेदार खाना खाने से बचें, इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

फैट युक्त खाने का सेवन कम करें।

कैफीन से परहेज करें, चाय-कॉफी का कम से कम सेवन करें।

गर्मी के मौसम में बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं, इससे फूड प्वाइजनिंग खतरा हो सकता है।

जंक फूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से परहेज जरूरी है।

गर्मियों में आइसक्रीम ज्यादा न खाएं, इससे सर्दी जुकाम का खतरा तो होता ही है, ये शरीर को गर्म कर सकती है।

ये भी देखें 

गर्मियों में लगातार नींबू पानी पीना है खतरनाक, होते हैं ये बड़े नुकसान

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,572फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें