28 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमलाइफ़स्टाइलअदरक और केस्टर ऑयल के प्रयोग से बनाएं हेयर मास्क

अदरक और केस्टर ऑयल के प्रयोग से बनाएं हेयर मास्क

घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से बाल झडने की समस्या से पाए छुटकारा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

वर्तमान समय में सभी लोग बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान है। और तो और अब यह समस्या बच्चों में भी आम हो गयी है। कई लोग लंबे और घने बाल पाने के लिए लोग विभिन्न तरह के तेल, शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, लेकिन इनसे कोई फायदा नहीं होता। ज्यादातर हेयर केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ही भरे होते हैं, जिनसे बालों को काफी नुकसान होता है।  

हालांकि घर पर मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आप अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं साथ ही बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बालों को लंबा करने के लिए आप अदरक, अरंडी के तेल और नारियल के तेल का हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इन तीनों ही चीजों में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर अदरक, अरंडी के तेल और नारियल के तेल का उपयोग कर हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं- 

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 1चम्मच अदरक का रस, 2 चम्मच नारियल का तेल और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल लेना है। इसके बाद नारियल तेल को हल्का सा गर्म कर लें। अब इसमें कैस्टर ऑयल, और अदरक का रस मिलाएं। आपका लिक्विड हेयर मास्क तैयार है। इसको बालों में कम से कम आधा घंटा लगा रहने दें फिर शैंपू कर लें अगर आप शैम्पू नहीं करना चाहते तो तो साफ़ पानी से ही बाल धो सकते है। 

बता दें कि नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। बालों में नारियल का तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और बालों की लंबाई बढ़ती है। अदरक एंटी फंगल गुणों से भरा होता है जोकि बालों को डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाते है और केस्टर ऑयल से बाल बढ़ते है। 

ये भी देखें 

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए खाएं ये चीजें।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें