29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमलाइफ़स्टाइलमयूरासन योग बीमारियों के लिए फायदेमंद

मयूरासन योग बीमारियों के लिए फायदेमंद

मयूरासन हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है

Google News Follow

योग भारत की विरासत है, जिसका प्रयोग युगों-युगों से सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। वजन कम करना या मन को शांत रखने के लिए योग काफी फायदेमंद हो सकता है। योगासन शरीर के सभी अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ तनाव-चिंता को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे योग्य साधन माने जाते हैं। कई योगाभ्यासों के प्रयोग को संपूर्ण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मयूरासन ऐसा ही एक अभ्यास है जिसके अभ्यास से शरीर की शक्ति को बढ़ाने के साथ ही मन को एकाग्र और केंद्रित बनाए रखने का लाभ मिलता है।

मयूरासन पोज के अभ्यास के दौरान शरीर की मुद्रा मोर के आकार में बनती है। इस योग को काफी कठिन माना जाता है, इसलिए किसी विशेषज्ञ से सलाह के आधार पर ही इसका अभ्यास किया जाना चाहिए। मयूरासन का अभ्यास हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करने के साथ रक्त को शुद्ध करने और पेट की समस्याओं में आपको लाभ दिलाने में कारगर माना जाता है।

मयूरासन योग करने के लिए विशेष पारंगतता की आवश्यकता होती है। इस अभ्यास के लिए सबसे पहले दोनों हाथों को दोनों घुटने के बीच में रख कर कोहनियों को नाभि केंद्र में रखकर दोनों हाथों पर बराबर वजन देकर धीरे-धीरे पैरों को उठाना। हाथ के पंजे और कोहनियों पर पूरा बल लगाते हुए सामने की ओर झुकें। इस स्थिति में दोनों पैर हवा में बने रहते हैं। कुछ देर तक इसी अवस्था में बने रहें और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। योग के अभ्यास को धीरे-धीरे करने का प्रयास करें।

मयूरासन अभ्यास आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी इस योग के अभ्यास को योग्य पाया गया है। यहअभ्यास कोर, छाती, बाहों, जांघों और कलाई को मजबूत करता है। साथ ही सीने और पेट में दर्द, उल्टी, वजन घटाने और चिंता से पीड़ित लोगों के लिए मयूरासन का अभ्यास करना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

दिल की बीमारी है तो जिम जाते समय न करें ये गलतियां  

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें