28 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमलाइफ़स्टाइलहेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ,...

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

Google News Follow

Related

आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्या, खासकर फैटी लिवर, तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए आसान उपाय का सुझाव देते हैं।

 

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ऑफिस की व्यस्त दिनचर्या में भी लिवर की देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। लंबे समय तक बैठे रहने, अस्वास्थ्यकर खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है और लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।

नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर हम न सिर्फ फैटी लिवर से बच सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। व्यस्त जीवनशैली में भी सेहत की देखभाल संभव है, बस थोड़ी सी जागरूकता और नियमित प्रयास की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से इसे रोका जा सकता है और लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, लिवर को सेहतमंद रखने के लिए सबसे पहले ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न बैठें। हर एक-दो घंटे में उठकर थोड़ा टहलें। छोटे-छोटे वॉक ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और लिवर पर जमा होने वाली वसा को कम करने में मदद मिलती है। ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे पैरों को हल्का-हल्का हिलाना या कंधों की एक्सरसाइज भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कदम है संतुलित और स्वस्थ आहार। रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। तले-भुने, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। ज्यादा चीनी और फैट वाले पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड भी लिवर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसके बजाय पानी ज्यादा का सेवन करें और घर का बना सादा खाना प्राथमिकता दें।

तीसरा आसान उपाय है नियमित स्वास्थ्य जांच, जो बहुत जरूरी है। समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और अन्य जरूरी जांच करवाएं। शुरुआती दौर में पता चल जाने से फैटी लिवर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर वजन नियंत्रित रखना और जरूरत पड़ने पर दवाइयां लेना भी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें:

​ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल, आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट!

खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले; अबू धाबी, कुवैत और बहरीन में धमाके

“समलैंगिक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना इस्लाम के खिलाफ, TMC इसे बढ़ावा ना दें”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,067फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें