31 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमलाइफ़स्टाइलडिहाइड्रेशन ही नहीं, हीट स्ट्रोक से भी बचाव में कारगर 'अनानास'

डिहाइड्रेशन ही नहीं, हीट स्ट्रोक से भी बचाव में कारगर ‘अनानास’

Google News Follow

Related

देश भर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं। ऐसे में बाजार में उपलब्ध ताजा और रसीला अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है।

अनानास में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है।स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, जूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह खूबसूरत और स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है।

अनानास सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा रखते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका स्वाद और ऊपर क्राउन जैसा गुच्छा इसे राजसी लुक देता है। गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज; सिद्धारमैया ने बेटे के लिए कैबिनेट में मांगी जगह

स्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए 3 लोगों को किया घायल

परमाणु ठिकानों के पास चीन की गतिविधियां तेज; लॉन्च साइट और सैन्य सुविधाओं का बड़ा नेटवर्क तैयार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,464फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें