31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमलाइफ़स्टाइलशरीर की सूजन और टॉक्सिन कम करने में कारगर है कच्चा पपीता

शरीर की सूजन और टॉक्सिन कम करने में कारगर है कच्चा पपीता

पके पीले पपीते के सेवन के लाभ के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन कच्चा पपीता पके हुए पपीते की तुलना में अधिक फायदेमंद है।

Google News Follow

कच्चा पपीता एक बहुउपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो सही तरीके से सेवन करने पर पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और प्राकृतिक एंजाइम इसे बाकी फलों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक बनाते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में कच्चे पपीते को दवा की उपाधि दी गई है, लेकिन सेवन से सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है।

अगर खाना खाने के बाद गैस में भारीपन लगता है और भूख भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, तो कच्चे पपीते का सेवन करना अच्छा रहेगा। इसे सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। यह पाचन को दुरुस्त करने और भूख को बढ़ाने में भी सहायक है। यह मंद पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। पके पपीते की तुलना में कच्चे पपीते में पापेन नाम का एंजाइम होता है, जो खाने को, खासकर प्रोटीन को जल्दी से तोड़कर पचाने में मदद करता है।

कच्चे पपीते के सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। पपीते में कैलोरी कम होती है और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि इसके सेवन के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। अगर ओवरइटिंग की आदत है, तब भी इसका सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है।

कच्चा पपीता शरीर की अंदरूनी सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिन निकलते हैं और आंतरिक सूजन भी कम होती है। इससे शरीर में रक्त शुद्धि भी होती है और चेहरा चमक उठता है। महिलाओं के जीवन में कच्चा पपीता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि महिलाओं में हॉर्मोन असंतुलन की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है, लेकिन इसके सेवन का सही तरीका जानना भी जरूरी है।

इसका सेवन कम ही मात्रा में करना चाहिए। गर्भावस्था या फिर अगर बेबी प्लान कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही पपीते का सेवन करें। इसका सेवन जूस, सलाद, सूप या फिर पेठे के रूप में किया जा सकता है। हालांकि इसे कच्चा खाने से बचें और उबालकर ही सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 30 दिनों में ₹1783 करोड़ की वैश्विक कमाई

3,000 सैनिक, 5 जहाज तैनाती की अनुमति; भारत और रूस साझा करेंगे सैन्य अड्डे

NGO की आड़ में धर्मांतरण और यौन शोषण का खेल; रियाज काजी गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें