29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमलाइफ़स्टाइलसर्द मौसम और आहार की कमी का संकेत देते हैं फटे गाल,...

सर्द मौसम और आहार की कमी का संकेत देते हैं फटे गाल, इन उपायों से मिलेगी राहत

Google News Follow

कम तापमान और नमी की कमी से सर्दियों में त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। होंठ-गाल का फटना और त्वचा पर रूखापन इन दिनों एक आम समस्या है। यहां तक कि ज्यादा रूखापन होने पर होंठ से खून भी आने लगता है और गाल की त्वचा में भी जख्म हो जाते हैं। आज हम सर्दियों के मौसम में गाल फटने की समस्या के बारे में बताएंगे और ये भी जानेंगे कि इससे कैसे पीछा छुड़ाया जा सकता है।

सर्दियों में शरीर में वात दोष बढ़ जाता है, जो त्वचा संबंधी विकारों का कारण है। ये शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है और त्वचा रूखी होने लगती है। आयुर्वेद में फटे गालों को ठीक करने के कई उपाय बताए गए हैं, जिसमें पहला तरीका है अभ्यंग। इसमें चेहरे पर लगाए जाने वाले तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए बादाम या नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है, जिससे त्वचा का सूखापन कम हो। अगर गालों पर तेल नहीं लगाना चाहते हैं, तो रात के समय देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा के भीतर जाकर नमी प्रदान करेगा।

दूसरा, सर्दियों में बार-बार चेहरे को धोने और गर्म पानी से बचाना चाहिए। चेहरा धोने के लिए हर्बल फेसवॉश और हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और धोने के बाद एलोवेरा जेल या मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। ये गालों को नर्म बनाए रखने में मदद करेगा।

तीसरा, आहार में परिवर्तन से भी त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है। सबसे पहले अंदरूनी रूखेपन को खत्म करने की जरूरत हैं। इसके लिए ढेर सारा पानी पीएं और आहार में नारियल, घी, तेल, खजूर, बादाम और गर्म दूध को शामिल करें।

चौथा, गालों पर शहद और एलोवेरा को लगाने से भी आराम मिलेगा। त्वचा की नमी को कम करने के लिए शहद सबसे ज्यादा लाभकारी है और एलोवेरा चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करेगा।

अब ये जानना भी जरूरी है कि फटे गालों की समस्या न हो, उसके लिए किन-किन चीजों में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए बार-बार मुंह धोने से बचें, चेहरे पर मेकअप कम लगाएं, चेहरे पर सीधे तौर पर सर्द हवा न लगने दें और रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका समर्थित शांति प्रस्ताव को यूक्रेन की मंजूरी; रूस और पुतिन के फैसले पर टिकी दुनिया की निगाहें

ऑपरेशन ‘अलख निरंजन’: पुणे पुलिस ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़

2021 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 55 डॉलर प्रति बैरल पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें