गर्मियों का सुपरफ्रूट: बढ़ती गर्मी में तन को सुकून और चेहरे को निखार देता है खरबूजा

गर्मियों का सुपरफ्रूट: बढ़ती गर्मी में तन को सुकून और चेहरे को निखार देता है खरबूजा

Summer superfruit: Melon soothes the body and brightens the face in the rising heat.

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खरबूजा एक बेहतरीन फल है। आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजा गर्मियों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं।

आयुर्वेद में खरबूजे को ठंडा और पित्त शामक माना गया है। गर्मी में यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसे कटकर, जूस बनाकर या सलाद के रूप में रोजाना शामिल किया जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में खरबूजे का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल भी है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए। खरबूजे को गर्मियों का सुपर फ्रूट कहा जाता है और इसके सेवन से शरीर को एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है, गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। खरबूजा प्राकृतिक रूप से पानी की पूर्ति करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

खरबूजा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट साफ रखता है। विटामिन सी से भरपूर खरबूजा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। वजन को नियंत्रित करने में भी खरबूजा कारगर है। कम कैलोरी वाला यह फल फाइबर से भरा होता है, जिसके कारण पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है।

खरबूजा में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। गर्मी में धूप और पसीने से जो त्वचा प्रभावित होती है, खरबूजा उसे निखारने में सहायक है। खरबूजा आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बनाए रखने और आंखों की थकान कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

मालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में

पालघर: विहिप और बजरंग दल की मदत से 251 जनजातिय परिवारों ने की घरवापसी

मालदा हिंसा में बड़ा एक्शन: यूट्यूबर अकरमुल बगानी गिरफ्तार

ईरान से भारत आ रहा तेल लेकर जहाज अचानक चीन की ओर मुड़ गया

Exit mobile version