31.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमलाइफ़स्टाइलक्या आपको भी लगती है बहुत ठंड? दिनचर्या में शामिल करें ये...

क्या आपको भी लगती है बहुत ठंड? दिनचर्या में शामिल करें ये प्राणायाम

Google News Follow

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में कड़ाके की सर्दी का कहर शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक प्राणायाम है, जिसके अभ्यास से अत्यधिक ठंड से राहत मिल सकती है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सूर्यभेदन नाम के प्राणायाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे ठंड से लड़ने का प्राकृतिक उपाय बताता है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘सूर्य’ का अर्थ सूर्य और पिंगला नाड़ी से है, जबकि ‘भेदन’ का मतलब भेदन करना या सक्रिय करना। यह प्राणायाम दाहिनी नासिका से सांस लेकर पिंगला नाड़ी में प्राण शक्ति जगाता है, जिससे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। हर बार दाहिनी नासिका से सांस लें और बाईं से छोड़ें। यही इसका मूल मंत्र है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह त्रिदोष असंतुलन से होने वाले रोगों को नष्ट करता है और साइनस को साफ रखता है।

ठंड में शरीर सुस्त पड़ जाता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। सूर्यभेदन प्राणायाम शरीर की आंतरिक अग्नि को प्रज्वलित कर बॉडी हीट बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, कफ, दमा जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और मानसिक स्पष्टता लाता है।

आयुष मंत्रालय की योग गाइडलाइंस में इसे सर्दियों का विशेष प्राणायाम बताया गया है, जो वात-कफ विकारों को संतुलित कर तनाव मुक्त जीवन देता है। नियमित अभ्यास से पाचन मजबूत होता है, चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और एनर्जी भी मिलती है।

मंत्रालय सूर्यभेदन प्राणायाम करने की सही विधि और लाभ भी बताता है। शांत जगह पर पद्मासन, सुखासन या वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। रीढ़ सीधी और आंखें बंद रखें। दाहिने हाथ से नासाग्र मुद्रा बनाएं, अंगूठा दाहिनी नासिका पर, अनामिका बाईं पर। बाईं नासिका बंद कर दाहिनी से गहरी सांस लें। दोनों बंद कर कुंभक करें फिर दाहिनी बंद कर बाईं से धीरे सांस छोड़ें। इस अभ्यास को 5-10 बार दोहराएं। सुबह खाली पेट या शाम को करें।

सूर्यभेदन प्राणायाम के अभ्यास से एक नहीं, कई लाभ मिलते हैं। यह ठंड में बॉडी हीट बढ़ाकर कंपकंपी दूर कर गर्माहट लाता है। सर्दी-जुकाम, कफ, अस्थमा, साइनस, निमोनिया से राहत मिलती है। तनाव घटता तो एकाग्रता और स्मृति बढ़ती है। पाचन अग्नि प्रबल, अपच-वात दूर होता है। इससे रक्त शुद्ध, ब्लड प्रेशर नियंत्रित, इम्यूनिटी मजबूत होती है और थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज की समस्या में भी राहत मिलती है और त्वचा निखरती है।

यह भी पढ़ें:

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS सूची: हिंदू दान से बना संस्थान, पर हिंदुओं को केवल 8 सीटें !

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी से 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित!

10 मरीजों की हत्या, 27 की हत्या का प्रयास करने वाले नर्स को उम्रकैद की सजा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें