31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमलाइफ़स्टाइलजानिए, छठ माता के प्रिय भोग ठेकुआ को कैसे बनाया जाता है ...

जानिए, छठ माता के प्रिय भोग ठेकुआ को कैसे बनाया जाता है     

Google News Follow

छठ का महापर्व शुरू चुका है। यह महा पर्व 11 नवंबर को भोर में समाप्त होगा। लेकिन, छठ का व्रत रखने वाले परिवार में माह भर पहले से ही तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाती है। इस पर्व में ठेकुवा व्यंजन का बहुत महत्त्व है। इसके बिना छठ पर्व का मान अधूरा रह जाता है। इस महापर्व पर छठी मईया को सीजनल फल मील के साथ-साथ ठेकुए का प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है। इस प्रसाद के बिना छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है। यह प्रसाद छठी मईया को बहुत प्रिय होता है। आइये जानते हैं ठेकुआ कैसे बनाया जाता है।

 ठेकुआ के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 500 ग्राम
गुड़ – 250 ग्राम
घी – तलने के लिए
इलायची कुटी हुई- 10
नारियल – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
बनाने की विधि: छठ के महाप्रसाद को बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ लें औक उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर उसे उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद जब गुड़ अच्छी तरह से घुल जाएं तब इसे गेंहू के आंटे में डालकर आच्छी तरह से मिक्स कर दें। आटे में डालने से पहले चाशनी को छान लें। इसके बाद आंटे में कूटी इलायची और नारियल बुरादा भी डालकर मिक्स कर दें।अब पानी की मदद से टाइट आटा गूंद लें। अब इस आंटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और हाथ से मसल कर हल्का दबा दें।अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें और ठेकुए को तल दें।
जब यह गोल्डन हो जाएं तो निकाल लें। ठेकुआ को तलते हुए विशेष ध्यान दें। तेल या घी को पहले तेज आंच पर गर्म करें उसके बाद गैस को धीमा कर लें। इसके बाद ठेकुआ को इसमें डालकर धीरे-धीरे चलाएं। अगर आटा  खुरदरा होगा तो ठेकुआ अत्यधिक कुरकुरा और टेस्टी बनेगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें