31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलसुबह ही नहीं रात में भी नहाने के हैं कई फायदे, रिसर्च...

सुबह ही नहीं रात में भी नहाने के हैं कई फायदे, रिसर्च में दावा

Google News Follow

सुबह नहाने से पूरा दिन लोग ताजगी से भरे रहते हैं। सुबह के स्नान को अच्छा माना गया है। लेकिन अब कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अगर आप रात में नहाकर सोते है तो आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। रात में गुनगुने पानी से नहाने के कई फायदे गिनाये गए हैं।

अगर आप रात में नहाकर सोते हैं तो इससे आपकी स्लिपिंग क्वालिटी में सुधार होता है। आप रात भर आराम पाते हैं। 2010 के रिसर्च की मानें तो सोने के एक या दो घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाने से नींद की क्वालिटी में अच्छी होती है। एलर्जी रिएक्शन से बचाता है। दिन भर की भागदौड़ में धूल और बैक्टीरिया आपके शरीर पर लग जाते है, नहाने के बाद ये सभी आपके शरीर से धूल जाते हैं।
ऐसे में आपका कोई भी एलर्जी होने का खतरा टल जाता है। सोते समय रक्तचाप कम करता है 2019 के एक रिसर्च की मानों तो सोने के 11 से 15 मिनट पहले गर्म पानी से नहाने वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने में मदद मिली। दावा है कि कुछ लोगों का रक्तचाप गर्म पानी से नहाने के बाद 16 मिमी एचजी तक गिर गया था। कई अध्ययन में यह दावा किया गया है कि सोने से एक या दो घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाने से नींद 10 मिनट जल्दी आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुनगुने पानी में नहाने की वजह से आपकी बॉडी का तापमान कम हो जाता है, जो माइंड को जल्दी सोने के लिए संकेत देता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें