रोज एक सेब खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

शरीर के लिए फायदेमंद है सेब

रोज एक सेब खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

सेब खाना शरीर के लिए फायदेमंद तो होता है, सेब में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ दे सकते हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है- “An apple a day keeps the doctor away”, जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सेब खाने में तो मीठा होता ही है। साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई रोगों में फायदा मिलता है। खासकर बदलते मौसम में होने वाली बीमरियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करता है। इसके लिए व्यक्ति को रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आइए जानते है सेब खाने के उत्तम फायदे-

तनाव की वजह से लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहने पर हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा उच्च रक्तचाप के मरीजों को तनाव न लेने और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए पोटैशियम रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। सेब में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप नियंत्रण में होता है। उच्च रक्तचाप नियंत्रण में होने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

यदि आप बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिकता होती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब में एंटी इन्फ्लेमेटरी और फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन पाया जाता है। इसके सेवन से सूजन कम होता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी, प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में विटामिन ए अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में सेब कारगर साबित हो सकता है। सेब फेफड़ों को भी फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से फेफड़े मजबूत होते है। सांस लेने की दिक्कत में भी आराम मिलता है। सेब खाने से दिमागी स्ट्रेस और दिमागी बीमारियां दूर होती हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में एक सेब का सेवन जरूर करें।

ये भी देखें 

आपके बच्चों में उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो पहचाने इन संकेतों से।

Exit mobile version