25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमलाइफ़स्टाइलकब्ज से राहत दिला सकता है यह एक नुस्खा, चेहरे को भी...

कब्ज से राहत दिला सकता है यह एक नुस्खा, चेहरे को भी मिलेगी प्राकृतिक चमक

Google News Follow

Related

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को समय पर और व्यवस्थित ढंग से भोजन करने का अवसर तक नहीं मिल पाता। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति संतुलित आहार तो लेता है, लेकिन इसके बावजूद शरीर में कमजोरी, सुस्ती और भारीपन की शिकायत बनी रहती है।

इसका प्रमुख कारण खराब पाचन तंत्र हो सकता है। यदि भोजन ठीक से नहीं पचता, तो उसके पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह नहीं मिल पाते। ऐसी स्थिति में भोजन पेट में रुककर सड़ने लगता है, जिससे शरीर को अपेक्षित ऊर्जा और पोषण नहीं मिल पाता।

स्पष्ट है कि केवल संतुलित आहार लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही तरीके से पचना भी उतना ही आवश्यक है। जब पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है, तो पेट से जुड़े विभिन्न रोग सिर उठाने लगते हैं। गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं न केवल शारीरिक असहजता पैदा करती हैं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

आयुर्वेद में पेट से जुड़े रोगों के लिए कई रामबाण तरीके बताए गए हैं, लेकिन आयुर्वेद का मानना है कि बिना किसी दवा के पेट की पाचन अग्नि को सही किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है खीरे की सलाद। आमतौर पर सभी लोग खीरे की सलाद का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उसके सेवन से पेट से जुड़े सभी तरह के रोगों से राहत मिलती है। रोज़ 1 कटोरी खीरा सलाद खाना पाचन सुधारने में सहायक माना जाता है।

खीरे में खूब सारा पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पेट को साफ करने और कब्ज को तोड़ने का काम करते हैं। इतना ही नहीं, खीरे का पानी शरीर की शुष्कता को कम करता है और आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है। अब सवाल है कि खीरे की सलाद का सेवन कब करना चाहिए। दोपहर के भोजन में 1 कटोरी ताजा खीरे की सलाद ले सकते हैं। चाहें तो थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाएं और हफ्ते में 4 दिन आहार में शामिल जरूर करें।

इसके साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा नमक न डालें और अगर खीरा फ्रिज में स्टोर था तो सामान्य तापमान आने पर ही खीरे का सेवन करें। खीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने के अलावा, स्किन और बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। गर्मियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए खीरे का सेवन और लेपन थकान को दूर करता है और चेहरे को प्राकृतिक ग्लो भी देता है।

यह भी पढ़ें:

सलमान खान की मदद से राजपाल यादव की रिहाई का दावा झूठा! क्या है वायरल वीडिओ का सच ?

भारत में बनेगी पहली जलमग्न सड़क-रेल सुरंग, ₹18,662 करोड़ के मेगा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

IPO आने से ठीक पहले स्काईवेज एयर सर्विसेज दाखिल हुई धोखाधड़ी की FIR

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें