29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमलाइफ़स्टाइलसफेद बालों की समस्या से परेशान, घर में बनाएं ये नैचुरल हेयर...

सफेद बालों की समस्या से परेशान, घर में बनाएं ये नैचुरल हेयर डाई

घर में हेयर डाई बनाने के लिए पानी, आंवला पाउडर और शिकाकाई की जरूरत।

Google News Follow

स्वस्थ जीवन शैली की कमी के कारण इन दिनों बालों का समय से पहले सफ़ेद होना बढ़ गया है। इसलिए अक्सर इन सफेद बालों पर केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इससे स्कैल्प की सेहत पर असर पड़ता है। यह हेयर डाई बालों को कम और स्कैल्प को काला बनाता है। इसलिए हर महीने पार्लर जाकर बालों को काला करने की बजाय आप घरेलू नुस्खों से इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। यहां हम आपको प्राकृतिक चीजों से घर पर ही हेयर डाई बनाने की विधि बता रहे हैं।

घर में हेयर डाई बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है। पानी, आंवला पाउडर और शिकाकाई। लोहे की एक कड़ाही लें। इसमें एक कप पानी गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें चीजें डालकर तब तक चलाएं, जब तक कि ये पानी में घुल ना जाएं।

अब आंवला और शिकाकाई मिक्स इस पानी को धीमी आंच पर पकने दें। करीब 4 से 5 मिनट इस पानी को धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। फिर पानी को छलनी की मदद से एक साफ कटोरी में छान लें। पकने के बाद यह पानी काला और कुछ गाढ़ा हो जाता है। इस पानी को मेहंदी ब्रश या टूथ ब्रश की मदद से बालों में लगाएं। यह डाई आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाती है। इस डाई को आपको बालों में लगाने के बाद 8 घंटे लगाए रखना है।

आंवला हेयर डाई लगाने के बाद आप अगले दिन शैंपू कर सकती हैं। शैंपू से पहले बालों में अच्छी तरह ऑइल मसाज करें। ऐसा करने से बालों का रूखापन दूर होगा और उन्हें पोषण भी मिलेगा। साथ ही ऐसा करने से डाई का रंग पक्का करने में मदद भी मिलती है। अगर आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो आप इस डाई का उपयोग हर सप्ताह करें। कुछ महीनों में आपके सफेद हो चुके बालों में नैचरल पिग्मेंट होने लगेगा और आपके बालों का रंग धीरे-धीरे वापस काला होने लगेगा।

ये भी देखें 

खूब खाने के बाद भी शरीर में नहीं लगता, जानें क्या है वजह?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें