30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमलाइफ़स्टाइलचेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आजमाएं आलू

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आजमाएं आलू

आलू से निखरती है त्वचा

Google News Follow

त्वचा में निखार पाने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। जबकि घर पर मौजूद प्राकृतिक सामग्री की मदद से त्वचा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। त्वचा के कालेपन को दूर करके पार्लर जैसा ग्लो पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आलू का इस्तेमाल कर सकते है। आलू का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में खासतौर से किया जाता है। ये सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करता है। आलू त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए काफी योग्य है, यह त्वचा में निखार लाने में मददगार हता है। हालांकि आलू का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते है आलू का उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है।   

आलू के फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए। फेस मास्क में मौजूद विटामिन सी त्वचा को चमकाने में मदद करता है। इसके लिए आधे आलू को कद्दूकस करके उसमें 1 टेबल स्पून बेसन और 1 टी स्पून नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद फेस मास्क को तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, पानी की मदद से चेहरे को धो दें। आलू और हल्दी का इस्तेमाल करके भी फेस पैक बना सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। ये आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने का काम करती है। 

डेड स्किन सेल्स को हटाकर एक समान त्वचा के रंग और चमकदार त्वचा के लिए आलू से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा छोटा चम्मच ओटमील (जौ या दलीय) और आधे चम्मच दूध में आधा कद्दूकस किया हुआ आलू मिलाएं, इसे अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 8 से 10 मिनट तक धीरे से स्क्रब करें। दूध में लैक्टिक अम्ल होता है जो इस फेस स्क्रब के एक्सफोलिएटिंग (त्वचा की बाहरी परत से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने की प्रक्रिया) प्रभाव को भी मजबूत करेगा जबकि इसमें मौजूद वसा अम्ल त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करेगा।    

त्वचा का कालापन प्राकृतिक सुंदरता को छीन लेते हैं। ऐसे में आलू की मदद से इस तरह की समस्या को खत्म करें। आलू के दो स्लाइस पर एलोवेरा लगाएं। इस स्लाइड को दो आंख पर रखकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, इन्हें हटाएं और चेहरे को धो लें। एक तरफ आलू आपके काले घेरों को हल्का करेगा और दूसरी तरफ एलोवेरा सूजन को शांत करेगा। नियमित रूप से आलू से तैयार इन सामग्रियों का उपयोग करके त्वचा को चमकदार और निखार युक्त बनाएं।   

ये भी देखें  

इन घरेलू उपायों को अपनाकर डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें