रोज सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 2 भीगे हुए अंजीर खाएं, फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

अंजीर में मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं।

रोज सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 2 भीगे हुए अंजीर खाएं, फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर में भी उच्च होते हैं। अंजीर का सेवन करने से महिलाओं को हार्मोनल प्रॉब्लम और मासिक धर्म संबंधी विकारों में भी फायदा होता है। भीगे हुए अंजीर खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दरअसल, अगर आप सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाते हैं, तो आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करेंगे। यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। चलिए जानते है अंजीर खाने के फायदे।

गुणों का खजाना है अंजीर। खाने में यह जितनी स्वादिष्ट है। उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप वजन घटाना चाहते है, स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं या स्लो मेटाबॉलिज्म से परेशान हैं, तो आप अंजीर को जरूर आजमाना चाहिए। आप अंजीर को फल या सुखाकर ड्राई फ्रूट की तरह भी खा सकते हैं। अंजीर के यह दोनों ही प्रकार आपकी सेहत को बेहतर करने काम करते हैं।

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में फायदेमंद होता है जो हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है। अंजीर में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

अंजीर में कई खनिज होते हैं, जो प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हार्मोन के असंतुलन और मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। साथ ही महिलाओं को थकान महसूस होने पर अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।

अंजीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर में मेटाबॉलिज्म को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा फाइबर से भूख नहीं लगती है। यह कैलोरी सेवन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वजन घटाने के लिए यह निश्चित रूप से फायदेमंद है। इसलिए आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं।

अंजीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। आप अंजीर को सलाद या स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं। भीगे हुए अंजीर के नियमित सेवन से रक्तचाप को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। यह सोडियम के हानिकारक प्रभावों को कम करने में भी मदद करता है। आजकल बाजार में प्रोसेस्ड फूड ज्यादा मिलता है इसलिए पोटैशियम का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जो अंजीर से मिलता है।

सूखे अंजीर की तुलना में भीगे हुए अंजीर खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। 2 अंजीर रात को आधा कप पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट खाएं। आप बादाम, अखरोट और कुछ अन्य सूखे मेवे भी भिगो सकते हैं। अंजीर खाने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है। लेकिन अंजीर को उचित मात्रा में खाना चाहिए। इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।

ये भी देखें 

डार्क सर्कल दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा में भी आएगी चमक

Exit mobile version