27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमलाइफ़स्टाइलडार्क सर्कल दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा में...

डार्क सर्कल दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा में भी आएगी चमक

बहुत अधिक तनाव लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं।

Google News Follow

आपकी खूबसूरती आपके चेहरे से शुरू होती है। लोगों की सबसे पहली नजर आपके फेस पर जाती हैं। हालांकि कई बार त्वचा का खास ख्याल रखने के बाद भी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। ऐसे समय में लोग आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन उसके बाद भी ये डार्क सर्कल पूरी तरह से नहीं जाते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ सरल, आसान उपायों को अपनाकर डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं और त्वचा में चमक भी ला सकते हैं।

वहीं डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बाजार में कई महंगे उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन इनसे समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। साथ ही इन उत्पादों के इस्तेमाल से आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि आप कुछ प्राकृतिक नुस्खों की मदद से आसानी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। जिससे आपका चेहरा बेदाग और खूबसूरत नजर आ सकता है।

आंखों के नीचे ये काले घेरे आमतौर पर भूरे, काले और नीले रंग के होते हैं। ऐसी स्थिति में हाइपर पिग्मेंटेशन के कारण आंखों पर गहरे भूरे रंग के घेरे बन जाते हैं। वहीं, त्वचा में कोलेजन की कमी होने से आंखों के नीचे काले घेरे और नींद पूरी न होने से नीले घेरे नजर आने लगते हैं। डार्क सर्कल्स के पीछे कई कारण होते हैं। शरीर में मेलेनिन का अधिक उत्पादन, साथ ही एक्जिमा और निर्जलीकरण आंखों के नीचे काले घेरे पैदा कर सकता है।

बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें। वहीं एक चम्मच कच्चे दूध में नींबू का रस मिला लें। जब दूध फट जाए तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को आंखों पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं। इसके लिए एक केला लें और उसे मैश कर लें। इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद यह पेस्ट सूख जाने पर आंखों के नीचे और चेहरे को धो लें। केला और एलोवेरा जेल का मिश्रण त्वचा के रूखेपन को खत्म करके नमी को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे आंखों की त्वचा नमीयुक्त और मुलायम बनी रहती है। औषधीय तत्वों से भरपूर एलोवेरा जेल आंखों की सूजन को कम करने में भी मददगार है। ऐसे में इस पेस्ट को नियमित रूप से लगाने से डार्क सर्कल्स के साथ-साथ सूजन भी कम हो जाएगी।

ये भी देखें 

शरीर और सेहत के लिए क्यों जरूरी है पानी? जानें हाइड्रेटेड रहने के 6 बड़े फायदे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें