27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलगर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

गर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

Google News Follow

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पेट की गर्मी, गैस, सूजन और अपच की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि हर बार डॉक्टर के यहां जाएं और दवा का सेवन करें। रसोई में रखी सौंफ पेट की गर्मी शांत करने का सबसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है।

आयुर्वेद में सौंफ को पित्त दोष को संतुलित करने वाली औषधि माना जाता है। गर्मी के बढ़ते तापमान में रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाता है और कई परेशानियों से राहत दिलाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पेट में बनने वाली गैस और सूजन (ब्लोटिंग) कम हो जाती है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और अपच की समस्या को दूर करता है। खासकर गर्मियों में जब भारी खाना खाने से पेट भारी लगता है, तब सौंफ तुरंत राहत देती है।

सौंफ की चाय भी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद है। ऑफिस की थकान हो या पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और सूजन, सौंफ की चाय इन समस्याओं में आराम पहुंचाती है। यह चाय मुलेठी जैसा हल्का मीठा स्वाद देती है और स्वादिष्ट भी लगती है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के मुताबिक, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह पेट दर्द, कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी आम समस्याओं को कम करती है। सौंफ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और आंतों की गतिविधि को संतुलित रखती है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी समस्या वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होती है।

सौंफ की चाय बनाना बहुत आसान है। एक चम्मच सौंफ के बीजों को एक कप पानी में 5-10 मिनट तक उबालें। छानकर गर्म-गर्म पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं। भोजन के बाद पीने से सबसे अच्छा असर दिखता है। इसके अलावा, सौंफ के साथ मिश्री चबाने या शर्बत पीने से भी तन-मन को ठंडक मिलती है।

गर्मियों में सौंफ का एक चम्मच रोजाना सेवन करने की आदत डालें तो पेट की गर्मी कंट्रोल रहेगी और पाचन संबंधी परेशानियां कम होंगी। सौंफ पेट को स्वस्थ और ठंडा रखने में मददगार साबित होता है, हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में केरोसिन भड़का, आसमान छू रहा हवाई सफ़र का किराया

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की होगी KKR से भिड़ंत

अनिल अंबानी ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी पर ठोका मानहानि का दावा

मन की बात: ऊर्जा संकट का डटकर सामना कर रहा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें