32 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमलाइफ़स्टाइलसुबह के नाश्ते में क्यों जरूरी है प्रोटीन, जानें प्लेट में क्या...

सुबह के नाश्ते में क्यों जरूरी है प्रोटीन, जानें प्लेट में क्या करें शामिल?

Google News Follow

Related

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर नाश्ते में प्रोटीन शामिल किया जाए तो सेहत और ऊर्जा दोनों को बड़ा फायदा पहुंचता है। प्रोटीन युक्त नाश्ता पूरे दिन आपको फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है।

नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन शमिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। प्रोटीन शरीर की बुनियादी जरूरत है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, भूख को नियंत्रित रखता है और दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है। सुबह प्रोटीन लेने से दिन की शुरुआत अच्छी हो जाती है और दोपहर में अनावश्यक भूख लगने की समस्या भी कम होती है।

प्रोटीन युक्त नाश्ते के कई फायदे हैं। यह भूख पर नियंत्रण करता है। प्रोटीन खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती। इससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होती। नियमित प्रोटीन युक्त नाश्ता मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है। मांसपेशियों की वृद्धि होती है। यह वजन नियंत्रण में भी कारगर है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद फायदेमंद है।

अब सवाल है कि सुबह के नाश्ते में क्या शामिल करें? प्रोटीन युक्त नाश्ता बनाना बहुत आसान है। आप अपने नाश्ते की प्लेट में पनीर पराठा या पनीर भुर्जी, दही के साथ फल और मुट्ठी भर मूंगफली, दूध के साथ ओट्स या दलिया, छाछ (बटर मिल्क) के साथ स्प्राउट्स, चीला (बेसन का) या मूंग दाल का चीला भी शामिल कर सकते हैं।

ये सभी विकल्प आसानी से उपलब्ध हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित और प्रोटीन युक्त नाश्ता न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी प्रसन्न और सक्रिय रखता है। ऐसे में सुझाव है कि सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें। अगर समय कम हो तो भी एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली जरूर खाएं। इससे दिन भर की कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें:

धुरंधर 2: द रिवेंज ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा , ₹1000 करोड़ नेट क्लब पार

फर्जी AI वीडिओ के जरिए सीएम फडणवीस को बदनाम करने वाला जालना से गिरफ्तार

होर्मुज़ नियंत्रण, नुकसान का मुआवजा; क्या है ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव?

2 हफ्ते के सीज़फायर ऐलान के बाद तेजी से गिरी तेल की कीमतें

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें