30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमलाइफ़स्टाइलक्वारंटीन या पाबंदियों के बीच महिलाएं कर सकती हैं ये पसंदीदा काम!

क्वारंटीन या पाबंदियों के बीच महिलाएं कर सकती हैं ये पसंदीदा काम!

Google News Follow
कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। लोग कोरोना संक्रमित होने पर खुद को घर में क्वारंटीन कर ले रहे हैं। यह अपने और परिजनों को कोरोना से बचाने का अच्छा तरीका है।  इस दौरान पाबंदियां भी लगी हैं तो इसका फायदा उठाया जा सकता है. इस दौरान आप अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं। जैसे अधूरी बुक पढ़ सकते हैं , ऐसा कुछ सकते हैं जिसमें आपका हुनर नजर आता हो, बुक लिख सकते हैं, किसी महापुरुष की जीवनी पढ़ी जा सकती है, घर में बैठे ऑनलाइन कुछ सीखा जा सकता है जैसे कुकिंग, डॉल बनाना,  ऐसे तमाम काम है जिसे आप क्वारंटीन के दौरान कर सकते हैं। महिलायें इस दौरान अपनी रूखी सुखी त्वचा की देखभाल कर सकती हैं। चूंकि इस वक्त पार्लर और सैलून आदि बंद हैं, तो घर पर अपनी त्वचा की देखभाल किया जा सकता है.
करें त्वचा की देखभाल 
आप पके हुए केले और इसके छिलके, दही, खीरा और बेसन को एक साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर लगा कर अपनी त्वचा को चमका हैं। प्रदूषण और सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हमारी त्वचा बेहद ही बुरी तरह से प्रभावित होती है। घर पर ऑफिस का काम करने के चलते लैपटॉप पर घंटों बिताने से भी हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही घर पर सदस्यों की मौजूदगी में बार-बार खाने पकाने के चलते चूल्हे के पास भी जाना पड़ता, जिसका भी प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है।
इन सारी समस्याओं को क्लीनजिंग से दूर किया जा सकता है। टैन रिमूव करने, तुरंत निखार पाने और त्वचा से गंदगी हटाने में ब्लीच का सहारा ले सकती हैं । हालांकि ब्लीच से आपकी त्वचा कुछ समय तक के लिए सेंसिटिव हो जाती है, ऐसे में 1-2 दिन तक धूप से बचकर रहना चाहिए, लेकिन काम के चलते हमें बाहर निकलना ही पड़ता है और चूंकि इस वक्त हम अपने घरों में हैं, ऐसे में यह ब्लीच करने के लिए एक उपयुक्त वक्त है।
अब अधिकतर ब्यूटी ब्रांड्स इस बात को समझने लगे हैं कि जेल बेस्ड ब्लीच ही ज्यादा बेहतर है और इससे जलन भी कम होती है। ये सेंसिटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित है और चमकती त्वचा के लिए इसमें ऑक्सीजन की मात्रा भी अधिक होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मनोचिकित्सकीय सहायता लेने वाले लोगों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में वृद्धि देखी गई है।  जाहिर सी बात है कि लोग इस वक्त तनाव में हैं। स्वास्थ्य की चिंता, नौकरी की समस्या, परिवार वालों से दूरी, ऐसी कई सारी परेशानियां इस वक्त घेरे हुई हैं। ऐसे में मानसिक तनाव का होना सामान्य सी बात है, इसका प्रभाव चेहरे पर भी पड़ता है।
ऐसे भगाएं तनाव 
आप तनाव से दूर रहने के लिए घर पर रहकर कुछ देर के लिए अपने किसी पसंदीदा काम को भी कर सकते हैं या शारीरिक गतिविधियों में अपना समय बिता सकते हैं जैसे कि योगा, ध्यान इत्यादि। ये तनाव को दूर भगाने में बेहद कारगर हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें