29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना टीका की दूसरी डोज लेने नहीं आए डेढ़ करोड़ लोग

कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने नहीं आए डेढ़ करोड़ लोग

राज्य सरकार चिंतित, अधिकारियों को इनसे सम्पर्क करने का निर्देश  

Google News Follow

  कोरोना के नए स्वरुप ओमिक्रान के मद्देनजर जहां महाराष्ट्र में टीकाकरण में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर राज्य में करीब डेढ़ करोड़ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरानारोधी पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने नहीं आए, जबकि इनकी दूसरे टीके की अवधि पूरी हो चुकी है। इसको लेकर राज्य सरकार चिंतित है।

 राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों से कहा है कि दूसरा टीका लगवाने नहीं आ रहे लोगों को समझाया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरा टीका न लगवाने वालों को कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि लोकल ट्रेन सहित लंबी दूरी की ट्रेनों और हवाई यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण पूरा होने का प्रमाण पत्र दिखाना होता है। पवार ने कहा कि राज्य में टीके की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग दूसरा डोज लेने नहीं आ रहे हैं।
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि बीएमसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि दूसरा डोज लेने से लोग क्यों बच रहे हैं ? उन्होंने बताया कि वैक्सीन को लेकर लोगों के मन के सवालों का जवाब केंद्र पर डॉक्टर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, जो लोग दूसरा डोज लेने से चूके हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है और उन्हें वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी जिन्हें कोरोना हो रहा है, उनकी संख्या नगण्य है।
ये भी पढ़ें
 

मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा  

‘एसटी को राजकीय किए जाने से खत्म होगा भ्रष्टाचार’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें