29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCovid-19 Vaccine: जून में 10 करोड़ डोज सरकार को देगा सीरम

Covid-19 Vaccine: जून में 10 करोड़ डोज सरकार को देगा सीरम

Google News Follow

पुणे। सीरम इंस्टीट्यूट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो जून महीने में 10 करोड़ कोवीशिल्ड डोज का प्रोडक्शन और आपूर्ति करेगा। कंपनी का यह बयान देश में कोरोना वायरस टीके की कमी पर आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए एक पत्र में सीरम ने कहा है कि उसके कर्मचारी महामारी के कारण विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के बावजूद 24 घंटे काम कर रहे हैं। एसआईआई में सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा, हमे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ खुराकों का उत्पादन एवं आपूर्ति करने में सक्षम होंगे जोकि मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ खुराकों की तुलना में अधिक है।

उन्होंने कहा, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि भारत सरकार के समर्थन और आपके मार्गदर्शन में हम आने वाले महीनों में भी टीका उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। वक्तव्य के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात की स्पष्ट तौर पर जानकारी दे दी गयी है कि जून 2021 में उन्हें टीके की कितनी खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार की ओर से जून के महीने में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के अलावा 45 अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके की 6.09 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें