नारायण राणे की यात्रा को लेकर 19 FIR

नारायण राणे की यात्रा को लेकर 19 FIR

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा के प्रतिसाद से डरी ठाकरे सरकार के इशारे पर यात्रा को लेकर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। अब तक इसी 19 एफआईआर दर्ज की गई है। मोदी सरकार के मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उसी कड़ी में हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुई थी। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इससे चिढ़ी राज्य सरकार कोरोना संकट के नाम पर यात्रा को लेकर एफआईआर दर्ज करा रही है। अब तक आजाद मैदान, गामदेवी,अग्रिपाड़ा,सायन कालाचौकी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर, गोवंडी, विलेपार्ले, खेरवाड़ी, सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई गई। कई पुलिस स्टेशनों में एक से अधिक एफआईआर दर्ज की गई। इसके पहले पुलिस ने आयोजको को नोटिस दी थी।

यह तालिबानी सोच है: फड़नवीस
गुरुवार को राणे के दादर स्थित बालासाहेब ठाकरे स्मृति स्थल जाने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओ द्वारा उस जगह का शुद्धिकरण करने की आलोचना करते हुए विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि यह संकुचित मानसिकता है। शुक्रवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में फड़नवीस ने कहा कि एक प्रकार से यह तालिबानी विचार है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति को शोभा नहीं देती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने बालासाहेब को जेल भेजने की कोशिश की उसके साथ सिर में सिर मिला कर बैठ सकते हैं पर कोई श्रद्धा से बालासाहेब के स्मारक पर जाता है इन्हें तकलीफ हो रही है।

Exit mobile version