28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदक्षिण अफ्रीका से मुंबई आये 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आये 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

Google News Follow
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। इसके दो मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। इसकी वजह से महाराष्ट्र में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। मुंबई महानगर पालिका के अनुसार, बताया जा रहा है कि 10 नवंबर से 2 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका से मुंबई एयरपोर्ट पर 9अंतरराष्ट्रीय यात्री आये जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके कारण राज्य के लोगों में एक तरह से भय का वातावरण बना हुआ है।
हालांकि, इन लोगों में ओमीक्रॉन के लक्षण नहीं मिले हैं। इसकी जांच के लिए उनके सैंपल  को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आये चार लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश भर में नेशनल एयरपोर्ट पर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की जांच और कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा इन लोगों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।

बता दें गुरुवार को बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक आये दो ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों मरीजों को एकांतवास में भेज दिया गया है। इसमें एक व्यक्ति 64 साल का है जबकि दूसरा 46 साल का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मरीज कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। मालूम हो कि अब तक 29 देशों में ओमीक्रॉन के 373 मामले सामने आये हैं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का निधन, दो बार हुए थे कोरोना पॉजिटिव

2024 में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: फडणवीस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें