मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान ढहा, नौ लोगों को बचाया गया

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान ढहा, नौ लोगों को बचाया गया

मुंबई। मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक मकान ढह जाने से इस हादसे में नौ लोगों को बचाया लिया गया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां बचाव कार्य में जुटी हुई है। मकान गिरने का कारण पता नहीं नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा कि किसकी गलती से हादसा हुआ। एंटॉप हिल इलाके में इससे पहले एक अक्टूबर को दर्दनाक हादसा हुआ है। जब बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा एंटॉप हिल इलाके में जल आपूर्ति लाइन की मरम्मत करने के लिए खोदे गए गड्ढे में दो बच्चे गिर गए थे और डूबने  से उनकी मौत हुई थी।

Exit mobile version