24 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवी मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा, 7 लोगों को अस्पताल...

नवी मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा, 7 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Google News Follow

Related

नवी मुंबई में शनिवार दोपहर को एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में सात लोग जख्मी हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू की। घटनास्थल पर कई एम्बुलेंस भी पहुंची। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और लोगों के फंसे होने की संभावना है। हालांकि बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना नेरुल के सेक्टर -17 में हुई। जिमी पार्क इमारत की छठवीं मंजिल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छठवीं मंजिल की एक फ़्लैट की फ्लोरिंग की जा रही है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह इमारत शनि मंदिर के पास है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव राहत कार्य शुरू कर दिया। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

बताया जा रहा कि दमकल विभाग द्वारा राहत कार्य  तेजी से किया जा रहा है। हादसे के बाद अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि,कहा जा रहा कि इमारत में कुछ और लोग फंसे है। रेस्क्यू का कार्य जारी है। वहीं, पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें 

UP: पत्थरबाजी के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया​

​संजय राऊत ब्रह्मा या ब्रह्मा से बड़े है ? – देवेंद्र भुयार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें