27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटNEET में दिव्यांग कोटा पाने के लिए युवक ने काटा खुद का...

NEET में दिव्यांग कोटा पाने के लिए युवक ने काटा खुद का पैर

पुलिस जांच में बड़ा सनसनीखेज खुलासा

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए दिव्यांग कोटा (PwD) का लाभ उठाने के उद्देश्य से अपना ही पैर काट लिया। पुलिस के अनुसार, लगातार दो बार NEET परीक्षा में असफल रहने के बाद 24 वर्षीय सुरज भास्कर अत्यंत गंभीर कदम तब उठाया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 जनवरी की है। इसके बाद सुरज ने दावा किया कि उस पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसका पैर कटा हुआ पाया गया। इस सूचना के आधार पर सुरज के बड़े भाई आकाश भास्कर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को सुरज के बयान में लगातार विरोधाभास मिले। सिटी सर्किल ऑफिसर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुरज बार-बार अपना बयान बदल रहा था और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि मामला किसी हमले का नहीं, बल्कि खुद को जानबूझकर दिव्यांग बनाने का हो सकता है।

जांच में सामने आया कि अक्टूबर में सुरज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) गया था, जहां उसने दिव्यांगता से जुड़े कुछ दस्तावेज हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, निराश होकर उसने यह कदम उठाने का फैसला किया। पूछताछ में यह भी पता चला कि सुरज एक निर्माणाधीन मकान में गया और कथित तौर पर किसी मशीन की मदद से अपना पैर काट लिया।

पुलिस को सुरज की एक डायरी भी मिली है, जिसमें उसने लिखा था, “मैं 2026 में MBBS डॉक्टर बनूंगा।” अधिकारियों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहता था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टावर डंप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में भी यह पुष्टि हुई कि घटना की रात सुरज के पास कोई बाहरी व्यक्ति नहीं गया था।

पुलिस ने यह भी बताया कि सुरज के पास डी.फार्मा की डिग्री है और उसे इंजेक्शन देने का ज्ञान है। घटनास्थल के पास कुछ इंजेक्शन मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसने दर्द से बचने के लिए खुद को एनेस्थीसिया दिया हो। हालांकि, कटा हुआ पैर अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।

फिलहाल सुरज एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस कानूनी राय ले रही है कि इस मामले में उसके खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है। प्रारंभिक FIR में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अब अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बताया प्रेरणास्रोत! 

भाजपा सरकार ने यूपी को बीमारू से ब्रेक-थ्रू राज्य बनाया: अमित शाह!

अमेरिका-ग्रीनलैंड विवाद से निवेशक सतर्क, बाजार में अस्थिरता की आशंका!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें