27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअहमदाबाद: पाकिस्तान से आए 195 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता

अहमदाबाद: पाकिस्तान से आए 195 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता

122 को CAA के तहत प्रमाणपत्र मिला

Google News Follow

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (11 दिसंबर)को एक विशेष समारोह में पाकिस्तान से आए 195 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और शहरी विकास राज्य मंत्री दर्शना बेन वाघेला की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

इनमें से 122 लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत नागरिकता दी गई, जबकि 73 शरणार्थियों को जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा मौजूदा नियमों के तहत नागरिकता मंजूर की गई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए हर्ष सांघवी ने कहा, “आज 195 लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है, जिन्हें एक साथ नागरिकता मिली है, ऐसा नज़ारा दूसरे राज्यों में बहुत कम देखने को मिलता है। जो लोग सालों की मुश्किलों के बाद रिफ्यूजी के तौर पर भारत आए थे, वे अब देश के विकास में एक्टिव हिस्सेदार बन रहे हैं।”

सांघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि CAA ने पड़ोसी देशों में उत्पीड़न झेलने वाले अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक जीवन और नागरिकता की राह प्रदान की है। उन्होंने अहमदाबाद जिला प्रशासन की भी प्रशंसा की, जिसने पाकिस्तान से आए सही और पात्र आवेदकों की नागरिकता फाइलों को लगातार प्राथमिकता के साथ निपटाया।

देश गुजरात की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकता पाने वालों में डॉ. महेश पुरोहित, जो कि एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं, शामिल हैं। वे 1956 से भारत में रह रहे थे, लेकिन अब उन्हें औपचारिक रूप से भारतीय नागरिकता मिल गई है। अहमदाबाद में एक साथ इतने बड़े समूह को नागरिकता दिए जाने की यह घटना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे CAA के लागू होने के बाद वास्तविक रूप से लाभान्वित होने वाले शरणार्थियों की संख्या और स्पष्ट हो रही है।

यह भी पढ़ें:

आसाम के मुस्लिम मतदाता मुझे नहीं चुनेंगे, चाहे ₹10,000 दूं या ₹1 लाख: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले सरफराज को मौत की सजा

ISRO की बड़ी योजना: अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें