29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगजब! ट्रैफिक पुलिस ने क्यों किया बाइक समेत सवार को भी टोइंग!...

गजब! ट्रैफिक पुलिस ने क्यों किया बाइक समेत सवार को भी टोइंग! जानें मामला

Google News Follow

पुणे।  बाइकसवार समेत उसके वाहन को उठाकर टोइंग वैन में डालने का ट्राफिक पुलिस का कारनामा सामने आया है। यह अजीबोगरीब घटना हुई है पुणे में और स्थानीय ट्राफिक पुलिस इंस्पेक्टर राजेश पुराणिक के निर्देश पर। लिहाजा, इस इंस्पेक्टर को अपनी यह ‘ ड्यूटी ‘ भारी पड़ गई है, कार्रवाई के तौर पर उसका ट्रांसफर कर दिया गया है।

ट्राफिक विभाग से ट्रांसफर: 
राजेश पुराणिक के निर्देश पर बीते हफ्ते पुणे में समर्थ ट्राफिक पुलिस सीमा क्षेत्रांतर्गत नाना पेठ इलाके में एक बाइकसवार को उसके वाहन के साथ कथित तौर पर टोइंग कर उठाया गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना के फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पुणे पुलिस की काफी भद पिटी थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक जालिंदर सुपेकर ( प्रशासन) ने तत्काल आदेश जारी कर पुराणिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्राफिक विभाग से सीधे विशेष शाखा में ट्रांसफर कर दिया है।
  उजड्डता का परिचय: आरोप है कि बाइक नो-पार्किंग एरिया में पार्क की गई थी और इस बाबत ट्राफिक पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। ट्राफिक पुलिस जैसे ही कार्रवाई के लिए वहां पहुंची, बाइक वाला फौरन अपने वाहन पर बैठ गया। पुलिस ने इस दौरान अपनी उजड्डता का पूरा परिचय देते हुए उसे अपनी बाइक उठाकर टोइंग वैन में डाल दिया। यह घटना गुरुवार 19 अगस्त शाम करीब पौने 5 बजे की है।
अगर बाइकर नीचे गिर जाता तो : ट्राफिक पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पर पुणेवासियों ने भारी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि बाइकर के गलत होने पर भी ट्राफिक पुलिस के लिए इस तरह से कार्रवाई करना कितना उचित है, वाहन उठाना तो ठीक है, लेकिन वाहन सहित चालक को उठाना आपत्तिजनक है। अगर इस तरह टोइंग कर उठाते समय बाइकर नीचे गिर जाए और जख्मी हो जाए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? लिहाजा, सबका ध्यान इस तरफ लगा था कि पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता और ट्राफिक पुलिस उपायुक्त राहुल श्रीरामे इस संबंध में क्या कार्रवाई करते हैं ?  पर कार्रवाई के तौर पर बस केवल हफ्ते के अंदर पुराणिक का ट्रांसफर कर दिया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें