“अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है”

ट्रम्प के बातचीत के दावों पर ईरान का तंज

“अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है”

“America is talking to itself.”

ईरान के खातम अल-अंबिया मुख्यालय (ईरानी सशस्त्र बलों का संयुक्त युद्धक कमांड मुख्यालय) के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों का मजाक उड़ाया है। ट्रम्प ने दावा किया था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और युद्ध समाप्त होने वाला है। एक वीडियो में सैन्य प्रवक्ता ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि अमेरिकी अब खुद से ही बातचीत कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “जिस सामरिक शक्ति पर आप घमंड कर रहे थे, वह अब रणनीतिक हार में बदल चुकी है। अपनी हार को ‘समझौता’ नाम मत दीजिए। आपके वादों का युग खत्म हो चुका है। आज दुनिया में सिर्फ दो मोर्चे हैं सत्य और असत्य। कोई भी स्वतंत्रता-प्रेमी और सच्चाई की तलाश करने वाला व्यक्ति आपके मीडिया के प्रचार में नहीं फंसेगा। आपकी आंतरिक स्थिति इस स्तर तक पहुंच गई है कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं। जब तक आप यह नहीं समझते कि इस क्षेत्र की स्थिरता केवल हमारे सशस्त्र बलों की ताकत से ही सुनिश्चित हो सकती है, तब तक यहां आपके निवेश पर कोई चर्चा नहीं होगी, और आपको ऊर्जा व तेल की पुरानी कीमतें फिर कभी देखने को नहीं मिलेंगी।”

प्रवक्ता ने आगे जोर देकर कहा कि ईरानी सेना अमेरिकी-इजरायली सैन्य दबाव के सामने कभी समझौता नहीं करेगी।उन्होंने कहा, “ताकत के बल पर स्थिरता कायम रहेगी। हम साफ तौर पर कहते हैं कि जब तक हमारी इच्छा नहीं होगी, तब तक कोई भी स्थिति पहले जैसी नहीं होगी। यह इच्छा तभी बनेगी जब ईरानी राष्ट्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का विचार आपके मन से पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पहले दिन से हमारा रुख साफ रहा है, हम आपके जैसे किसी के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे, न अब और न कभी।”

इससे पहले ट्रम्प ने पुष्टि की थी कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और युद्ध खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा, “हम इस समय बातचीत कर रहे हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि वे समझौता करना चाहेंगे और अगर आप उनकी जगह होते तो आप भी चाहते। उनका नौसेना, वायुसेना और संचार तंत्र लगभग खत्म हो चुका है। उनके पास जो कुछ था, वह लगभग सब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि हम इसे खत्म करने वाले हैं। हम जीत चुके हैं। हमारे विमान तेहरान और उनके देश के अन्य हिस्सों के ऊपर उड़ान भर रहे हैं और वे कुछ नहीं कर सकते।”

हालांकि, ट्रम्प के हालिया प्रस्ताव पर ईरान की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान ने मंगलवार को यह भी कहा कि जब तक अमेरिका और इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकते, तब तक शांति संभव नहीं है, और उसने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत की खबरों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें:

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को देशविरोधी साजिश मामले में उम्रकैद सजा! 

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने को तैयार 6 और LPG टैंकर, ईरान भारत से नहीं ले रहा ‘टोल’

युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका का ईरान के सामने 15 सूत्रीय प्रस्ताव; क्या हैं मांगें?

Exit mobile version