29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअमित शाह 5 सितंबर को मुंबई दौरे पर

अमित शाह 5 सितंबर को मुंबई दौरे पर

भाजपा नेताओं की बैठक में होंगे शामिल

Google News Follow

गणेशोत्सव के मौके पर महानगर में आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान लालबाग के राजा के दर्शन के अलावा भाजपा नेताओं के घर में विराजमान श्री गणेश के भी दर्शन करेंगे। इस दौरान शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।अमित शाह की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात होने वाली है। वे पांच सितंबर को मुंबई पहुचेंगे। मुंबई मनपा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। राज्‍य में शिंदे और फडणवीस सरकार बनने के बाद गृह मंत्री पहली बार मुंबई आ रहे हैं।

उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री के दौरे को लेकर कहा कि वे गणेशोत्सव में हर साल मुंबई आते हैं। वे लाल बाग के राजा, आशीष शेलार के घर, मुख्‍यमंत्री और मेरे घर विराजे भगवान गणेश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे कई घरेलु गणपति के भी दर्शन करेंगे। हमने उन्हें भाजपा कोर कमेटी या मुंबई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। गृह मंत्री एलएंडटी की तरफ से बनाए गए एक स्‍कूल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मुंबई में उनका कोई भी कार्यक्रम नहीं है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई अमित शाह की जन्‍मभूमि है और यहां से उनका विशेष लगाव है।

मोदी के कार्यों का विपक्ष के पास जवाब नहीं: राकांपा प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी, इनकम टैक्स को लेकर आरोप लगाने का एक फैशन चल पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं, उनका कोई भी जवाब विपक्ष नहीं दे सकता। मैं विपक्ष को इतनी सलाह दूंगा कि मोदी जी ने विकास की एक लाइन खींची है, उन्हें इस लाइन से बड़ी लाइन खींचने का प्रयास करना चाहिए।

बता दें कि शरद पवार ने कुछ दिनों पहले प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि विपक्ष को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना था कि संजय राऊत अपने अखबार में सरकार के खिलाफ लिख रहे थे, ऐसे में केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी को निःसंदेह पसंद करता हूँ: दीपक पारेख

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें