30 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअनिल देशमुख को नहीं मिली जमानत

अनिल देशमुख को नहीं मिली जमानत

सात महीनों से जेल में बंद है एनसीपी नेता

Google News Follow

Related

मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पूर्व गृह मंत्री व एनसीपी नेता अनिल देशमुख को जमानत नहीं मिल सकी है। देशमुख पिछले सात महीनों से जेल में बंद हैं। सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आरोपी अनिल देशमुख को जमानत देने से किया इंकार। कोर्ट ने देशमुख के सहयोगी संजीव पलांडे व कुंदन शिंदे के जमानत आवेदन को भी खारिज कर दिया है।

सीबीआई ने इस मामले को लेकर पिछले दिनों जांच के बाद देशमुख के खिलाफ कोर्ट में 59 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था। देशमुख ने जमानत आवेदन में दावा किया है कि सीबीआई ने उनके खिलाफ दो जून 2022 को अधूरा आरोपपत्र दायर किया है। देशमुख फिलहाल भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में है और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने देशमुख को इस मामले में जमानत देने का विरोध किया था। जमानत आवेदन में देशमुख ने कहा था कि सिर्फ 59 पन्ने संकलित करके दायर किए गए दस्तावेजों को आरोपपत्र की संज्ञा नहीं दी जा सकती है।

इसके अलावा मौजूदा आरोपपत्र मेरे खिलाफ जांच को पूरा किए बिना दी दायर कर दिया गया है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि सीबीआई ने मेरे खिलाफ(देशमुख) पूरा आरोपपत्र दायर किया है। लिहाजा मुझे आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 173 में किए गए डिफाल्ट जमानत पाने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर सौ करोड़ रुपए की वसूली के आरोपों का खुलासा का था।

ये भी पढ़ें 

उद्धव ठाकरे का 15 विधायकों को भावुक पत्र

पार्टी प्रमुख के आदेश के बाद संतोष बांगड़ को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें