32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवसई भूस्खलन: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख की घोषणा - मुख्यमंत्री

वसई भूस्खलन: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख की घोषणा – मुख्यमंत्री

इस त्रासदी में मृतकों के परिजन को जिला कलेक्टर की प्राकृतिक आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये और नगर निगम की छह-छह लाख रुपये की राशि से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे| इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं|

Google News Follow
वसई-विरार शहर महानगर पालिका क्षेत्र में 13 जुलाई की सुबह वसई के रजवाली वाघराल पाड़ा में भूस्खलन के कारण एक मकान पर पहाड़ का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा| इस हादसे में मकान में रहने वाले चार लोग मलबे में दब गए। उनमें से दो लोगों को बाहर निकालने सुरक्षा टीम को सफलता मिली, वही भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गयी| मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं|
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पालघर कलेक्टर और वसई विरार नगर निगम को मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है| इस त्रासदी में मृतकों के परिजन को जिला कलेक्टर की प्राकृतिक आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये और नगर निगम की छह-छह लाख रुपये की राशि से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे| इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं|
​गत दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण वसई पूर्व स्थित रजावली वाघरलापाड़ा में भूस्खलन की दर्दनाक घटना हुई। इस हादसे में वंदना अमित ठाकुर (33),ओम ठाकुर (10), अमित ठाकुर (35) और रोशनी ठाकुर (14) आदि मलबे के नीचे दब गईं।
दमकलकर्मियों ने वंदना और ओम को सुरक्षित बाहर निकाला। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।​ मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बचाव व राहत कार्य शुरू किया| भूस्खलन के मलबे में दबे अमित और रोशनी को भी बाहर निकाला, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई।​
 
यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में ​भारी बारिश ​से​ जनजीवन अस्तव्यस्त,​ ​​जिले के ​स्कूल​-कॉलेज बंद​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें