29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसभी चाहते थे कि 'रावण' का क‍िरदार अमरीश पुरी निभाएं,पर हुआ यूं...

सभी चाहते थे कि ‘रावण’ का क‍िरदार अमरीश पुरी निभाएं,पर हुआ यूं कि…

Google News Follow

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया, वे 82 साल के थे। रामायण में ‘रावण’ के क‍िरदार से अरविंद त्रिवेदी को दर्शकों के बीच खूब पहचान म‍िली। 2020 में रामायण का टीवी पर फिर से प्रसारण क‍िया गया, ज‍िसके बाद वह अपने रोल के ल‍िए फ‍िर चर्चा में आए।

1987 में पहली बार रामायण का प्रसारण हुआ था। 2020 में अरविंद त्रिवेदी को बतौर रावण हर वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया। अरविंद त्रिवेदी के रावण का रोल करने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।आपको जानकर हैरानी होगी कि रामायण में रावण के किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी पहली पसंद नहीं थे। इस रोल के लिए राम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल समेत सभी सदस्य चाहते थे कि अमरीश पुरी इस किरदार को निभाएं। सभी का एक मत यही था कि वही इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं।

रामायण के ऑडिशन के समय अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में काम करते थे। वो खासकर रावण के किरदार का ऑडिशन देने के लिए मुंबई आए, ऑडिशन में ही रामानंद सागर को लग गया था कि रावण के किरदार के लिए वही परफेक्ट हैं। एक इंटरव्यू में अरविंद ने बताया था कि रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि वह रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। रावण के लिए रामानंद सागर को एक ऐसे एक्टर की तलाश थी जो बुद्धिमान और बलवान दोनों लगे। इसके बाद अरविंद त्रिवेदी ने जिस तरह रावण का किरदार निभाया वो ऐतिहासिक हो गया। आज भी रावण के तौर पर अरविंद त्रिवेदी के परफेक्शन को कोई मैच नहीं कर पाया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें