28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएशिया कप में पाक खिलाड़ियों के विवादित इशारे से गरमााया माहौल!

एशिया कप में पाक खिलाड़ियों के विवादित इशारे से गरमााया माहौल!

भारत-पाक मैच

Google News Follow

दुबई में खेले गए एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से मात दी। लेकिन जीत से ज्यादा सुर्खियों में रहे पाक खिलाड़ियों के विवादित इशारे, जिनसे राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है और एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही चाहिए था।

पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी करने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह थामकर ‘AK-47’ की नकल की। इस हरकत को दर्शकों ने ‘गैरजरूरी हरकतें’ करार दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ इशारा नहीं था, बल्कि पाकिस्तान की गहरी मानसिकता को दर्शाता है।

इसी दौरान पाक गेंदबाज हारिस रऊफ भी विवादों में घिर गए। उन्होंने दर्शकों की हूटिंग पर ‘0-6’ का इशारा किया, जिसे सोशल मीडिया ने इस साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए झूठे दावों से जोड़कर देखा।

मैच के दौरान हारिस रऊफ और भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को धूल चटा दी। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की 105 रनों की साझेदारी ने भारत की जीत की नींव रखी। भारत ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लेकिन मैदान पर मिली जीत के साथ ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट रिश्तों पर छिड़ा यह विवाद अब और गहरा गया है।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ मान्यता दी फ़िलिस्तीन को, बढ़ा इज़रायल पर दबाव!

ट्रंप के शुल्क पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी, ‘बड़े दिल वालों की यही खूबी’

UN महासभा से पहले जयशंकर-लाजारो की मुलाकात, भारत-फिलीपींस संबंधों पर चर्चा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें