31 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऑटिज्म पीड़ित बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा शनय केंद्र 

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा शनय केंद्र 

Google News Follow

Related

 सोपान संस्था के माध्यम से शनय ऑटिज्म सेंटर स्थापित किया गया है। मैं इस संस्था से जुड़ा हूं। ऑटिज्म से पीड़ित छात्रों की समस्या को हल करने के लिए बहुत कुछ करना है। हम भविष्य में इसके लिए काम करेंगे। यह भाजपा नेता व विधायक अतुल भातखलकर ने रविवार को न्यू पनवेल में ऑटिज्म सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। सेंटर ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को सशक्त बनाने के लिए संगठन के काम ‘सोपान’ में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में रविवार को नए केंद्र, शनय ऑटिज्म रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया। केंद्र खंडा कॉलोनी, न्यू पनवेल में स्थित है। इस दौरान भाजपा के पनवेल विधायक प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित थे।

अतुल भातखलकर ने कहा कि केंद्र की विशेषता यह है कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे यहां दो -तीन दिन रहते हैं। जो भविष्य में बीएड कोर्स करते है। हमने यह कोर्स 2015 में शुरू किया था। वह भी इस केंद्र में शिफ्ट हो जाएंगे। इस दौरान पनवेल विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि संगठन ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के माता-पिता को प्रशिक्षित करने और उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद करेगा। इस संस्था की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर सोपान ट्रस्टी रुबीना लाल, शोभा श्रीवास्तव, मैनेजिंग ट्रस्टी संगीता मेहता, कोटक महिंद्रा बैंक सीआरएस के उपाध्यक्ष हिमांशु निमसरकर मौजूद थे। यह केंद्र कोटक महिंद्रा बैंक के अनुदान से निर्मित का किया गया है। शनय ऑटिज्म रिसोर्स सेंटर आत्म-अवशोषित व्यक्तियों को सक्षम करने के लिए सोपान संगठन एक अच्छी पहल है।

ये भी पढ़ें

अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने परमबीर सिंह से की पूछताछ  

मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय की बेची गई संपत्ति को लेकर चैरिटी कमिश्नर सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें