29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियाव्हाइट हाउस में गोलीबार पर प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रतिक्रिया;ट्रंप के सुरक्षित...

व्हाइट हाउस में गोलीबार पर प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रतिक्रिया;ट्रंप के सुरक्षित होने पर जताई राहत

"लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं"

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंस डिनर के दौरान गोलीबारी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस के सुरक्षित होने पर राहत जताई है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर राहत  मिली है कि सभी शीर्ष नेता सुरक्षित और सकुशल हैं। उन्होंने उनके निरंतर सुरक्षा और कुशल-क्षेम के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

यह बयान उस घटना के बाद आया, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंस डिनर के दौरान गोलीबारी की खबरों से अफरा-तफरी मच गई थी। कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध द्वारा सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत विफल कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, “यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए।”

इससे पहले, कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य विशिष्ट अतिथियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को मंच से हटाया और सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना में राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध को समय रहते पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर उच्च-स्तरीय आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा में संभावित चूक के पहलुओं की गहन समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

कान की सेहत से आप भी तो नहीं कर रहे खिलवाड़? बड़े काम के हैं ये टिप्स​!

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश ; हमलावर गिरफ्तार

कौन है व्हाइट हाउस में गोलियां चलाने वाला कोल टॉमस एलेन; ट्रंप पर हमला हुआ नाकाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें